Eight and half lakh loot from lawyer house makings daughter hostage Muzaffarpur Bihar बेटी को बंधक बना वकील के घर साढ़े आठ लाख की लूट, शादी के लिए खरीदे जेवर भी ले गए, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बेटी को बंधक बना वकील के घर साढ़े आठ लाख की लूट, शादी के लिए खरीदे जेवर भी ले गए

शाम करीब छह बजे दो बदमाश चाकू लेकर घर में घुस गए। आकांक्षा को हत्या की धमकी देते हुए एक कमरे में ले जाकर बंद कर दिया। उसके साथ मारपीट भी की। लमीरा की चाबी लेकर 4.5 लाख रुपये नकद और बेटी की शादी के लिए रखे गहने निकाल लिये।

Mon, 16 June 2025 09:37 AMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
बेटी को बंधक बना वकील के घर साढ़े आठ लाख की लूट, शादी के लिए खरीदे जेवर भी ले गए

बिहार के मुजफ्फरपुर में बेखौफ डकैतों ने एक वकील के घर को निशाना बनाया। ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के राहुल नगर में रविवार की शाम करीब छह बजे बदमाशों ने अधिवक्ता दीनदयाल राउत के घर में घुसकर लूटपाट की। अधिवक्ता आदर्श ग्राम में अपना मकान बना रहे है। शाम 5.30 बजे वह पत्नी नीतू देवी के साथ उक्त मकान पर गए थे। घर में उनकी छोटी बेटी आकांक्षा अकेली थी। डकैतों ने बेटी की शादी के लिए घर में रखे जेवर भी लूट लिए।

शाम करीब छह बजे दो बदमाश चाकू लेकर घर में घुस गए। आकांक्षा को हत्या की धमकी देते हुए एक कमरे में ले जाकर बंद कर दिया। उसके साथ मारपीट भी की। इस बीच भौंक रहे कुत्तों को बदमाशों ने कुछ खिला दिया, जिससे वे बेसुध हो गए। इसके बाद टेबल पर रखी अलमीरा की चाबी लेकर 4.5 लाख रुपये नकद और बेटी की शादी के लिए रखे गहने निकाल लिये। गहने की कीमत करीब चार लाख रुपये बताई गई है। इसके बाद बदमाश दूसरे कमरे में भी गए, लेकिन उन्हें वहां कुछ नहीं मिला। लूटपाट के बाद दोनों बदमाश आराम से निकल गए। बदमाशों के जाने के बाद शोर मचाने पर आसपास के लोग जुटे और कमरा खोलकर आकांक्षा को निकाला।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बारात जा रहे दो दोस्तों को हाइवा ने रौंदा, दोनों की मौत; कैसे हुआ हादसा

सीसीटीवी कैमरे का पुलिस को भरोसा

सूचना मिलने पर ब्रह्मपुरा थानेदार विजय लक्ष्मी मौके पर पहुंचीं। उन्होंने गृहस्वामी की पुत्री और आसपास के लोगों से घटना की जानकारी ली। आकांशा ने पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। इधर, थानेदार ने बताया कि दो बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया है। गृहस्वामी का बयान लिया जा रहा है। बदमाशों की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बेटी के कपड़े हटाने लगा, भतीजी से गंदी हरकत कर रहे चाचा को मां ने पकड़ा

छत ढलाई के लिए रखे थे पैसे

अधिवक्ता दीनदयाल राउत ने पुलिस को बताया कि वे नए वाले मकान पर गए थे। घर में बेटी अकेली थी। फोन कर बेटी ने लूट की जानकारी दी तो भागे-भागे आए। बदमाश करीब 4.5 लाख नकद और बेटी की शादी के लिए रखे चार लाख के गहने ले गए हैं। बताया कि हमको दो बेटी और एक बेटा है। बड़ी बेटी अंकिता बीटेक की पढ़ाई कर बेंगलुरू में नौकरी करती है। बेटा अंकित आनंद बीटेक कर कटिहार में नौकरी करता है। छोटी बेटी आकांक्षा नीट की तैयारी कर रही है। नए मकान की छत की ढलाई के लिए घर में पैसा रखा था। अभी राहुल नगर में अपने ससुर कल्याण राय के घर में किराया पर रह रहे हैं। ससुराल औराई थाना क्षेत्र के कल्याणपुर में है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में सुबह-सुबह दर्दनाक हादसा, पिकअप पलटने से 5 लोगों की मौत; 10 घायल
ये भी पढ़ें:बिहार में यहां मगरमच्छ ने बच्चे को बनाया निवाला, हाथ और पैर चबा गया; मौत
ये भी पढ़ें:बिहार में भरी पंचायत में हुआ मर्डर, बेटे ने पिता को चाकू से गोद-गोद कर मार डाला
ये भी पढ़ें:बिहार में छह साल की बच्ची को अधेड़ ने बनाया हवस का शिकार,रो-रोकर सुनाई आपबीती
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।