six year old girl raped my man in bihar gaya district बिहार में छह साल की बच्ची को अधेड़ ने बनाया हवस का शिकार,रो-रोकर सुनाई आपबीती, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में छह साल की बच्ची को अधेड़ ने बनाया हवस का शिकार,रो-रोकर सुनाई आपबीती

ग्रामीण के अनुसार, बच्ची घर से बधार में बकरी चराने गई थी। इसी बीच अधेड़ व्यक्ति ने बच्ची को पकड़ लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची रोते हुए घर पहुंची और घटना की जानकारी परिजनों को दी।

Mon, 16 June 2025 08:02 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, निज संवाददाता, अतरी, गया जी
share
बिहार में छह साल की बच्ची को अधेड़ ने बनाया हवस का शिकार,रो-रोकर सुनाई आपबीती

बिहार में छह साल की बच्ची से हैवानियत का मामला सामने आया है। यहां एक अधेड़ ने बच्ची को हवस का शिकार बनाया है। गया जी जिले के गेहलौर थाना क्षेत्र के एक गांव में छह वर्षीय बच्ची के साथ एक अधेड़ व्यक्ति ने दुष्कर्म किया। आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। घटना रविवार की है। मासूम बच्ची ने घर आने के बाद रो-रोकर अपने परिजनों को अपनी आपबीती सुनाई है। इसके बाद बच्ची की मां ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

ग्रामीण के अनुसार, बच्ची घर से बधार में बकरी चराने गई थी। इसी बीच अधेड़ व्यक्ति ने बच्ची को पकड़ लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची रोते हुए घर पहुंची और घटना की जानकारी परिजनों को दी। बच्ची की मां ने गेहलौर थाने में केस दर्ज कराया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार के उत्तर में ठनका और बारिश, दक्षिण के लोगों को गर्मी से कब मिलेगी राहत

घटना की जानकारी मिलने के बाद नीमचक बथानी के डीएसपी ने मामले की जांच की। डीएसपी प्रकाश कुमार ने कहा कि बच्ची की मां ने दुष्कर्म करने का केस दर्ज कराया है। बच्ची को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है। आरोपित व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:20 राउंड फायरिंग से दहला पटना से सटे बाढ़ का इलाका, दो लोगों को लगी गोली
ये भी पढ़ें:मीठापुर-महुली एलिवेटेड रोड की सौगात,इन जिलों से पटना का सफर होगा आसान
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।