Two friends going to wedding crushed by Hiva, both died Tragic accident in saharsa Bihar बारात जा रहे दो दोस्तों को हाइवा ने रौंदा, दोनों की मौत; बिहार के इस जिले में दर्दनाक हादसा, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बारात जा रहे दो दोस्तों को हाइवा ने रौंदा, दोनों की मौत; बिहार के इस जिले में दर्दनाक हादसा

राजा कुमार की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि, दुसरे युवक कृष्ण कुमार की इलाज के दौरान बैजनाथपुर तिरी स्थित मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर सौरबाजार पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

Mon, 16 June 2025 09:09 AMSudhir Kumar हिन्दुस्तान, सहरसा
share
बारात जा रहे दो दोस्तों को हाइवा ने रौंदा, दोनों की मौत; बिहार के इस जिले में दर्दनाक हादसा

बिहार के सहरसा में भीषण सड़क दुर्घटना में बारात जा रहे दो दोस्तों की मौत हो गई। दोनों बाइक पर सवार होकर बारात जा रहे थे। मरने वालों की पहचान मधेपुरा जिले के घैलाढ प्रखंड क्षेत्र के रामनगर वार्ड 13 निवासी महेशकुमार शर्मा के 18 वर्षीय पुत्र कृष्ण कुमार और अनिल शर्मा के 17 वर्षीय पुत्र राजा कुमार के रूप में की गई। घटना बैजनाथपुर-सौरबाजार मुख्य मार्ग पर, प्रखंड मुख्यालय गेट के पास, बीती रात लगभग 12 बजे की बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक दोनों दोस्त अपने गांव से सौरबाजार प्रखंड के कढैया पंचायत स्थित फोरसाहा गांव बारात जा रहे थे। इसी दौरान रविवार की देर रात एक अनियंत्रित हाइवा ट्रक ने जोरदार धक्का मार दिया। हादसे में राजा कुमार की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि दुसरे युवक कृष्ण कुमार की इलाज के दौरान बैजनाथपुर तिरी स्थित मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हो गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में सुबह-सुबह दर्दनाक हादसा, पिकअप पलटने से 5 लोगों की मौत; 10 घायल

घटना की जानकारी मिलने पर सौरबाजार पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। सड़क दुर्घटना के कारण हुई मौत से दोनों परिवार के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है। हालांकि स्थानीय लोगों का आरोप है कि रात में सड़क पर ट्रक वाले गैरजिम्मेदारी से गाड़ी चलाते हैं लेकिन पुलिस कार्रवाई नहीं करती। पहले भी कई लोग दुर्घटना के शिकार हो चुके हैं। दोनों मृतकों के परिवारों के लिए मुआवजे की मांग की गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सीतापुर में बड़ा हादसा, शारदा नदी में नहाने उतरे चार किशोर डूबे, दो के शव बरामद

उधर सारण जिले के छपरा में सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ जिसमें चार लोगों की मौत हो गई और दस लोग जख्मी हो गए। हादसा नयागांव थाना क्षेत्र के बाजितपुर के पास तब हुआ, जब यात्रियों से भरी एक पिकअप वैन का टायर अचानक फट गया और वह अनियंत्रित होकर पलट गई। घायलों को तत्काल स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज जारी है। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।