uncle open cloths of his nephew mother caught him red handed in bihar west champaran बेड पर सो रही बेटी के कपड़े हटाने लगा, भतीजी से गंदी हरकत कर रहे चाचा को मां ने पकड़ लिया; बवाल, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बेड पर सो रही बेटी के कपड़े हटाने लगा, भतीजी से गंदी हरकत कर रहे चाचा को मां ने पकड़ लिया; बवाल

चाचा बिछावन पर सोई महिला की नाबालिग बेटी के कपड़े हटाने लगा। इस दौरान महिला की नींद खुल गई। उसके बाद वह बिस्तर के नीचे छिप गया। महिला ने उसे बाहर निकाल कर पकड़ लिया और शोर मचाने लगी।

Mon, 16 June 2025 09:30 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान
share
बेड पर सो रही बेटी के कपड़े हटाने लगा, भतीजी से गंदी हरकत कर रहे चाचा को मां ने पकड़ लिया; बवाल

बिहार में एक चाचा पर अपनी ही भतीजी से गंदी हरकत करने का आरोप लगा है। पश्चिम चंपारण जिले में शिकारपुर थाना के एक गांव में एक चाचा पर अपनी ही भतीजी के साथ गलत नीयत से छेड़खानी करने और विरोध करने पर उसकी मां को पीटने की घटना घटी है। मामले में महिला ने शिकारपुर थाने में आवेदन सौंपा है। आवेदन में उसने बताया है कि वह उसकी बेटी अपने कमरे में सो रही थी। रात्रि में महिला का देवर वीरेंद्र यादव चुपके से उसके कमरे में घुस गया।

चाचा बिछावन पर सोई महिला की नाबालिग बेटी के कपड़े हटाने लगा। इस दौरान महिला की नींद खुल गई। उसके बाद वह बिस्तर के नीचे छिप गया। महिला ने उसे बाहर निकाल कर पकड़ लिया और शोर मचाने लगी। इसपर आरोपित ने महिला को बुरी तरह पीटा और वहां से भाग गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में सुबह-सुबह दर्दनाक हादसा, पिकअप पलटने से 5 लोगों की मौत; 10 घायल
ये भी पढ़ें:बिहार में यहां मगरमच्छ ने बच्चे को बनाया निवाला, हाथ और पैर चबा गया; मौत
ये भी पढ़ें:बिहार में भरी पंचायत में हुआ मर्डर, बेटे ने पिता को चाकू से गोद-गोद कर मार डाला

महिला ने आवेदन में बताया है कि उसका देवर भागते समय पेटी तोड़ कर चार थान सोने चांदी के आभूषण भी लेकर चला गया है।प्रभारी थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि जांच पड़ताल करते हुए अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार के उत्तर में ठनका और बारिश, दक्षिण के लोगों को गर्मी से कब मिलेगी राहत
ये भी पढ़ें:20 राउंड फायरिंग से दहला पटना से सटे बाढ़ का इलाका, दो लोगों को लगी गोली
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।