Crocodile killed child eat hand and leg in vtr west champaran बिहार में यहां मगरमच्छ ने बच्चे को बनाया निवाला, हाथ और पैर चबा गया; मौत, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में यहां मगरमच्छ ने बच्चे को बनाया निवाला, हाथ और पैर चबा गया; मौत

थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि मगरमच्छ के हमले में बच्चे की मौत हुई है। शव पोस्टमार्टम के लिए बगहा अनुमंडल अस्पताल भेजा गया है। ग्रामीणों ने बताया कि नहर से निकलकर मगरमच्छ ने हमला किया।

Mon, 16 June 2025 08:48 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, एक संवाददाता, वाल्मीकिनगर, पश्चिम चंपारण
share
बिहार में यहां मगरमच्छ ने बच्चे को बनाया निवाला, हाथ और पैर चबा गया; मौत

बिहार में एक मगरमच्छ ने बच्चे को निवाला बना लिया। रोंगटे खड़ी कर देने वाली घटना पश्चिम चंपारण की है। वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में हुई घटना से लोग सहमे हुए हैं। बताया जा रहा है कि वीटीआर के वन प्रमंडल-2 के बावनगढ़ व शिवलाहा के समीप त्रिवेणी केनाल के किनारे रविवार शाम चार बजे बकरी चरा रहे बच्चे पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया। उसे खींचकर पानी में ले गया। उसका एक हाथ व एक पैर खा गया। बाद में उसका शव पानी से निकाला गया।

बच्चा शिवलाहा के कविराज मुखिया का पुत्र अभिषेक कुमार (7) था। बच्चे के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन की और पुलिस व वन विभाग को सूचना दी। थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि मगरमच्छ के हमले में बच्चे की मौत हुई है। शव पोस्टमार्टम के लिए बगहा अनुमंडल अस्पताल भेजा गया है। ग्रामीणों ने बताया कि नहर से निकलकर मगरमच्छ ने हमला किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में भरी पंचायत में हुआ मर्डर, बेटे ने पिता को चाकू से गोद-गोद कर मार डाला
ये भी पढ़ें:बिहार में छह साल की बच्ची को अधेड़ ने बनाया हवस का शिकार,रो-रोकर सुनाई आपबीती
ये भी पढ़ें:बिहार के उत्तर में ठनका और बारिश, दक्षिण के लोगों को गर्मी से कब मिलेगी राहत
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।