son stabbed father during panchayat in bihar west champaran बिहार में भरी पंचायत में हुआ मर्डर, बेटे ने पिता को चाकू से गोद-गोद कर मार डाला, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में भरी पंचायत में हुआ मर्डर, बेटे ने पिता को चाकू से गोद-गोद कर मार डाला

जब बात नहीं बनी तो राधाकांत साह के इशारे पर उसके भाई राजकिशोर साह ने अपने ही पिता को चाकू से गोद-गोद कर मार डाला और भाग निकला। घटनास्थल पर ही बुजुर्ग चंद्रशेखर की मौत हो गई।हालांकि, पुलिस ने मृतक के बड़े बेटा राधाकांत साह को गिरफ्तार कर लिया है।

Mon, 16 June 2025 08:33 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान टीम, निज प्रतिनिधि, नरकटियागंज, पश्चिम चंपारण
share
बिहार में भरी पंचायत में हुआ मर्डर, बेटे ने पिता को चाकू से गोद-गोद कर मार डाला

पश्चिम चंपारण के नरकटियागंज में शिकारपुर थाना के बैरिया गांव में पंचायती के दौरान एक युवक ने अपने ही पिता की चाकू से गोद कर हत्या कर दी। घटना शिकारपुर थाना के बैरिया गांव की है। मृतक की पहचान बैरिया गांव निवासी चंद्रशेखर साह उर्फ जक्शन साह (65) के रूप में हुई है। चाकू मारने के बाद आरोपी पुत्र फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच भेज दिया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि घर व जमीन के हिस्से को लेकर चंद्रशेखर साह का अपने ही बेटों राधाकांत व राजकिशोर से विवाद चल रहा था।

इस को लेकर गांव में रविवार के दिन दो बार पंचायती भी हुई थी। जब बात नहीं बनी तो रविवार की रात के वक्त फिर से पंचायती हुई। इस दौरान जब बात नहीं बनी तो राधाकांत साह के इशारे पर उसके भाई राजकिशोर साह ने अपने ही पिता को चाकू से गोद-गोद कर मार डाला और भाग निकला। घटनास्थल पर ही बुजुर्ग चंद्रशेखर की मौत हो गई।हालांकि, पुलिस ने मृतक के बड़े बेटा राधाकांत साह को गिरफ्तार कर लिया है और राजकिशोर साह की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में छह साल की बच्ची को अधेड़ ने बनाया हवस का शिकार,रो-रोकर सुनाई आपबीती
ये भी पढ़ें:बिहार के उत्तर में ठनका और बारिश, दक्षिण के लोगों को गर्मी से कब मिलेगी राहत

एसडीपीओ जय प्रकाश सिंह ने बताया कि आरोपी पुत्र की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि एक आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जा रही है। वह मृतक का बड़ा पुत्र है।परिजनों को आवेदन देने को कहा गया है। आवेदन मिलने पर अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद से मृतक की पत्नी लालमुनि देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। कलयुगी पुत्रों की यह घटना चर्चा का विषय बना हुआ है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:20 राउंड फायरिंग से दहला पटना से सटे बाढ़ का इलाका, दो लोगों को लगी गोली
ये भी पढ़ें:मीठापुर-महुली एलिवेटेड रोड की सौगात,इन जिलों से पटना का सफर होगा आसान
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।