Priest sexually harassed minor girl near temple for three months in bihar मंदिर के पास बुलाकर तीन महीने तक यौन शोषण, नाबालिग लड़की को भगाना चाहता था पुजारी; बिहार में कांड, Bihar Hindi News - Hindustan
More

मंदिर के पास बुलाकर तीन महीने तक यौन शोषण, नाबालिग लड़की को भगाना चाहता था पुजारी; बिहार में कांड

आवेदन में लड़की के पिता ने बताया है कि आरोपी पड़ोस के ही एक मंदिर में पूजा पाठ करता था। इसी दौरान उसने लालच देकर लड़की को बहला फुसलाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। उसने लड़की को एक फोन दिया। 

Mon, 11 Aug 2025 06:07 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, एक संवाददाता, मधुबनी
share
मंदिर के पास बुलाकर तीन महीने तक यौन शोषण, नाबालिग लड़की को भगाना चाहता था पुजारी; बिहार में कांड

बिहार में एक पुजारी का पाप उजागर होने के बाद सभी लोग दंग हैं। मधुबनी जिले में धनहा थाना क्षेत्र के एक गांव में पुजारी ने एक नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर उसका शारीरिक शोषण किया है। आरोप है कि पुजारी लड़की को भगाने की कोशिश में था। मामले का खुलासा होने के बाद पुजारी गांव छोड़कर फरार है। पुजारी लड़की का पड़ोसी हैं।

पुजारी गांव के ही मंदिर में पूजा पाठ करता था। मामले में लड़की के पिता द्वारा थाने में एक लिखित आवेदन दिया गया है। आवेदन में लड़की के पिता ने बताया है कि आरोपी पड़ोस के ही एक मंदिर में पूजा पाठ करता था। इसी दौरान उसने लालच देकर लड़की को बहला फुसलाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। इस मामले का खुलास तब हुआ जब उसने लड़की को एक फोन दिया और फोन पर ही बात करने लगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में फिर बारिश और ठनका का दौर; इन 8 जिलों में येलो अलर्ट; मौसम का हाल

लड़की के पिता ने बताया कि जब लड़की से पूछताछ किया गया तो लड़की ने बताया कि पुजारी तीन महीने से मंदिर के पास बुलाकर उसके साथ संबंध बना रहा था। बाहर ले जाने की बात कर रहा था। इस संबंध में थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार ने बताया कि आवेदन मिला है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई हैं। एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गांवों का संपर्क टूटा, 19 लोग डूब गए; बिहार में बाढ़ से कई जिलों में तबाही
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।