double murder in lakhisarai mukhiya and ward member shot dead डबल मर्डर से दहला बिहार, लखीसराय में मुखिया और वार्ड सदस्य प्रतिनिधि को गोलियों से भूना, Bihar Hindi News - Hindustan
More

डबल मर्डर से दहला बिहार, लखीसराय में मुखिया और वार्ड सदस्य प्रतिनिधि को गोलियों से भूना

कुछ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, वलीपुर पंचायत में अपराधियों ने इस दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि मुखिया चंदन कुमार सिंह और वार्ड सदस्य प्रतिनिधि चंदन कुमार एक श्राद्ध कार्यक्रम से लौट रहे थे। इसी दौरान घात लगाए अपराधियों ने दोनों को गोली मार दी है।

Wed, 18 June 2025 09:09 AMNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, लखीसराय
share
डबल मर्डर से दहला बिहार, लखीसराय में मुखिया और वार्ड सदस्य प्रतिनिधि को गोलियों से भूना

बिहार को अपराधियों ने डबल मर्डर से दहला दिया है। अब लखीसराय जिले में अपराधियों ने दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया है। यहां अपराधियों ने मुखिया और वार्ड सदस्य प्रतिनिधि की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। कुछ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, वलीपुर पंचायत में अपराधियों ने इस दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि मुखिया चंदन कुमार सिंह और वार्ड सदस्य प्रतिनिधि चंदन कुमार एक श्राद्ध कार्यक्रम से लौट रहे थे। इसी दौरान घात लगाए अपराधियों ने दोनों को गोली मार दी है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मुखिया और वार्ड सदस्य प्रतिनिधि को अपराधियों ने कई गोलियां मारी हैं। दोनों को निशाना बनाकर वहां अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की जिसकी वजह से उन्हें बचने का भी मौका नहीं मिला। इस वारदात के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शराब तस्करों के आगे बेबस बिहार पुलिस, गोपालगंज में हुई पिटाई; थानाध्यक्ष जख्मी
ये भी पढ़ें:बिहार के 8 जिलों में भारी बारिश, पटना में ठनका; कब तक सक्रिय रहेगा मानसून
ये भी पढ़ें:गवाही देने नहीं गए तो पुलिस अफसरों की सैलरी होगी बंद, बिहार में DGP का फरमान

इधर सनसनीखेज डबल मर्डर से इलाके में लोग दहशत में हैं। जिले में डबल मर्डर की सूचना मिलते ही पुलिसवालों के भी कान खड़े हो गए। एसपी और एसडीपीओ मौके पर पहुंचे थे और उन्होंने पूरे मामले की पड़ताल की है। आशंका जताई जा रही है कि आपसी रंजिश में यह खून-खराबा हुआ है। हालांकि, मुखिया और वार्ड सदस्य को गोली किसने और क्यों मारी है? अभी स्पष्ट तौर से इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। अभी तक इस दोहरे हत्याकांड में पुलिस किसी को गिरफ्तार भी नहीं कर पाई है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:घर में घुसे और 5 लाख रंगदारी मांगी, पटना में कारोबारी का परिवार खौफ में
ये भी पढ़ें:शौचालय के बाहर रस्सी पकड़े खड़ा रहा हवलदार, पटना सिविल कोर्ट से भागा कैदी
ये भी पढ़ें:पटना में निजी कंपनी के कर्मचारी की दफ्तर में संदिग्ध मौत, परिजनों का हंगामा
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।