private company employee dead in patna office parents fight with police पटना में निजी कंपनी के कर्मचारी की दफ्तर में संदिग्ध मौत, मालिक फरार; परिजनों का हंगामा, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पटना में निजी कंपनी के कर्मचारी की दफ्तर में संदिग्ध मौत, मालिक फरार; परिजनों का हंगामा

प्रभारी थानेदार को भी आक्रोश का सामना करना पड़ा। परिजनों ने शव को कंपनी के गेट पर रखकर देर शाम तक हंगामा किया। प्रभारी थानेदार ने बताया कि कंपनी के मालिक कार्यालय में ताला बंद कर फरार है।

Wed, 18 June 2025 07:10 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, पटना
share
पटना में निजी कंपनी के कर्मचारी की दफ्तर में संदिग्ध मौत, मालिक फरार; परिजनों का हंगामा

पटना में श्रीकृष्णापुरी इलाके के आनंदपुरी मोहल्ले में मंगलवार दोपहर एक निजी कंपनी के कर्मी की दफ्तर में संदिग्ध प‌रिस्थिति में मौत हो गई। सूचना मिलने वहां पहुंचे परिजनों ने कंपनी के गेट पर जमकर हंगामा किए। औरंगाबाद के हसनपुरा निवासी सुंदर कुमार (24 वर्ष) आनंदपुरी स्थित निजी कंपनी में इलेक्ट्रिशियन था। मंगलवार दोपहर अचानक उसकी तबीयत खराब हुई तो कंपनी के अन्य कर्मी ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

जहां शाम को उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजन कंपनी के गेट पर हंगामा करने लगे। सूचना पर पुलिस भी वहां पहुंच गई। युवक की मौत से आक्रोशित परिजनों और गेट पर तैनात गार्डों के बीच मारपीट हो गई। सुलझाने गई पुलिस से भी परिजन उलझ गए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार के 8 जिलों में भारी बारिश, पटना में ठनका; कब तक सक्रिय रहेगा मानसून
ये भी पढ़ें:बिहार में गरीबों को जमीन देने में मनमानी, दर्जनों अफसरों पर ऐक्शन की तैयारी

प्रभारी थानेदार को भी आक्रोश का सामना करना पड़ा। परिजनों ने शव को कंपनी के गेट पर रखकर देर शाम तक हंगामा किया। प्रभारी थानेदार ने बताया कि कंपनी के मालिक कार्यालय में ताला बंद कर फरार है। अभी तक किसी ने आवेदन नहीं दिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शौचालय के बाहर रस्सी पकड़े खड़ा रहा हलवदार, पटना सिविल कोर्ट से भागा कैदी
ये भी पढ़ें:पटना यातायात पुलिस के 24 पुलिसकर्मी सस्पेंड, SP ने क्यों जारी किया फरमान
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।