miscreants enter in house and demands ransom in barh patna घर में घुसे और 5 लाख रंगदारी मांगी, पटना में कारोबारी की पत्नी बोलीं - जान मारने की धमकी दी, Bihar Hindi News - Hindustan
More

घर में घुसे और 5 लाख रंगदारी मांगी, पटना में कारोबारी की पत्नी बोलीं - जान मारने की धमकी दी

निशा देवी का आरोप है कि उसके घर पर अपराधी पहुंचे और पांच लाख रुपये रंगदारी की मांग की। रुपए नहीं देने पर अपराधियों ने हंगामा किया। पीड़िता ने कहा कि रुपये देने में असमर्थ जताई तो अपराधियों ने दुकान बंद कर पति और पुत्र की गोली मारकर हत्या करने की धमकी दी।

Wed, 18 June 2025 08:01 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, पटना
share
घर में घुसे और 5 लाख रंगदारी मांगी, पटना में कारोबारी की पत्नी बोलीं - जान मारने की धमकी दी

पटना से सटे बाढ़ थाना क्षेत्र के सकसोहरा रोड निवासी कारोबारी आशुतोष कुमार से दिनदहाड़े उसके घर पहुंच अपराधियों ने पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। अपराधियों ने रुपए नहीं देने पर जान मारने की भी धमकी दी। इस घटना के बाद कारोबारी और उनका परिवार दहशत में है।

इस संबंध में कारोबारी की पत्नी निशा देवी ने छह नामजद और सात अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है। निशा देवी का आरोप है कि उसके घर पर अपराधी पहुंचे और पांच लाख रुपये रंगदारी की मांग की। रुपए नहीं देने पर अपराधियों ने हंगामा किया। पीड़िता ने कहा कि रुपये देने में असमर्थ जताई तो अपराधियों ने दुकान बंद कर पति और पुत्र की गोली मारकर हत्या करने की धमकी दी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार के 8 जिलों में भारी बारिश, पटना में ठनका; कब तक सक्रिय रहेगा मानसून
ये भी पढ़ें:बिहार में दिनदहाड़े मंदिर परिसर में युवक को सिर में मार दी गोली, मची भगदड़

इस संबंध में पुलिस ने कारोबारी की पत्नी के बयान पर रंगदारी और धमकाने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है जिसमें शांति टोला निवासी हर्ष कुमार, अमरजीत , बुढ़नीचक निवासी गोलू यादव, अंजनी यादव, नाथचक निवासी साहिल कुमार, कमरापर निवासी दुर्गेश कुमार व सात अज्ञात को नामजद किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपितों की गिरफ्तारी के छापेमारी की जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शौचालय के बाहर रस्सी पकड़े खड़ा रहा हवलदार, पटना सिविल कोर्ट से भागा कैदी
ये भी पढ़ें:पटना में निजी कंपनी के कर्मचारी की दफ्तर में संदिग्ध मौत, परिजनों का हंगामा
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।