prisoner run away from patna civil court शौचालय के बाहर रस्सी पकड़े खड़ा रहा हवलदार, पटना सिविल कोर्ट से फिल्मी स्टाइल में भागा कैदी, Bihar Hindi News - Hindustan
More

शौचालय के बाहर रस्सी पकड़े खड़ा रहा हवलदार, पटना सिविल कोर्ट से फिल्मी स्टाइल में भागा कैदी

हवलदार ठग राम ने यह जानकारी दी कि कैदी वैन से उतरने के बाद उसने बंदी को हथकड़ी पहनाई और रस्सी का एक छोर अपने पास रखा। एसडीजेएम भवन (अदालत घाट की तरफ से सिविल कोर्ट में गेट संख्या-3 के समीप) के निचले तल्ले पर बंदी ने उससे शौच जाने की बात कही।

Wed, 18 June 2025 06:56 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, मुख्य संवाददाता, पटना
share
शौचालय के बाहर रस्सी पकड़े खड़ा रहा हवलदार, पटना सिविल कोर्ट से फिल्मी स्टाइल में भागा कैदी

पटना सिविल कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया बंदी विकास कुमार शनिवार की सुबह शौच का बहाना बनाकर सिविल कोर्ट परिसर से फरार हो गया। मुख्तार सिंह का बेटा विकास पालीगंज का रहने वाला है। उसे बुद्धा कॉलोनी थाने से लूटकांड में जेल भेजा गया था। उसने हथकड़ी की रस्सी काटकर कोर्ट परिसर स्थित बाथरूम की ग्रिल को तोड़ डाला। इसके बाद वह गंगा किनारे से होते हुए भाग निकला। जब तक हवलदार को पता चलता तब तक काफी देर हो चुकी थी।

विकास को फुलवारीशरीफ अनुमंडल कारा से सिविल कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया था। उसे एसडीजेएम-द्वितीय की अदालत में पेश कराना था। हवलदार ठग राम ने यह जानकारी दी कि कैदी वैन से उतरने के बाद उसने बंदी को हथकड़ी पहनाई और रस्सी का एक छोर अपने पास रखा। एसडीजेएम भवन (अदालत घाट की तरफ से सिविल कोर्ट में गेट संख्या-3 के समीप) के निचले तल्ले पर बंदी ने उससे शौच जाने की बात कही। उसी जगह बने शौचालय में वह विकास को ले गया। उसने बाहर से रस्सी पकड़ रखी थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार के 8 जिलों में भारी बारिश, पटना में ठनका; कब तक सक्रिय रहेगा मानसून

बंदी ने शौचालय के अंदर जाते ही दरवाजा बंद कर लिया। इसके बाद काफी देर तक वह रस्सी पकड़कर बाहर खड़ा रहा। उसने आवाज लगाई। इसके बावजूद अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। पलक झपकते ही उसकी नजर रस्सी पर पड़ी, जो जमीन पर गिरी थी। उसने फौरन पेशकार को बुलाया। फिर पेशकार के सहयोग से दरवाजा तोड़ा गया तो शौचालय के अंदर से विकास गायब मिला। हथकड़ी से बंधी रस्सी का दूसरा छोर कटा था। वहीं खिड़की की ग्रिल भी टूटी मिली।

तलाश में छापेमारी

काफी खोजबीन करने के बावजूद जब विकास का पता नहीं चला तो उसने पीरबहोर थाने की पुलिस को सूचना दी। वहां बंदी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। विकास पेशी के दौरान भागने की साजिश लंबे समय से रच रहा था। आशंका है कि विकास के गुर्गे ने बाथरूम की खिड़की की ग्रिल को पहले से तोड़ कर रख दिया था।

साजिश के तहत बाथरूम के अंदर जाते ही विकास ने ग्रिल हटा दी और भाग निकला। विकास को बुद्धा कॉलोनी थाने की पुलिस ने लूटकांड में गिरफ्तार किया था। उसके पास से हथियार भी मिला था। विकास पर लूट और चोरी के कई मामले दर्ज हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना यातायात पुलिस के 24 पुलिसकर्मी सस्पेंड, SP ने क्यों जारी किया फरमान
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दानापुर की पूर्व विधायक आशा सिन्हा के खिलाफ गैर जमानतीय वारंट जारी, क्या है आरोप
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।