Bihar Weather heavy rain alert in bhagalpur banka thunder in patna monsoon is active Bihar Weather: बिहार के 8 जिलों में भारी बारिश की संभावना, पटना में ठनका; कब तक सक्रिय रहेगा मानसून, Bihar Hindi News - Hindustan
More

Bihar Weather: बिहार के 8 जिलों में भारी बारिश की संभावना, पटना में ठनका; कब तक सक्रिय रहेगा मानसून

Bihar Weather: पटना में बुधवार को मानसून प्रवेश करने का अनुमान है। इस दौरान आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। ठनका गिरने की भी संभावना है। इससे पहले मंगलवार को दोपहर तक राजधानी में सूरज के तेवर तल्ख रहे।

Wed, 18 June 2025 05:43 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, पटना
share
Bihar Weather: बिहार के 8 जिलों में भारी बारिश की संभावना, पटना में ठनका; कब तक सक्रिय रहेगा मानसून

Bihar Weather: बिहार में मानसून की एंट्री के बाद कुछ जिलों में लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलती है। बुधवार को भागलपुर, बांका, जमुई, अररिया, कटिहार एवं पूर्णिया में भारी बारिश की संभावना है। किशनगंज और पश्चिमी चंपारण में अति भारी बारिश के आसार हैं। कुछ जगहों पर हल्के से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का पूर्वानुमान है।

पटना:आज बादल छाए रहेंगे

मानसून ने इस वर्ष दो दिन की देरी से दस्तक कदी है। इसके साथ ही राज्य में पारा गिरा है। दोपहर बाद पटना में बादल छाया रहा। पटना में बुधवार को मानसून प्रवेश करने का अनुमान है। इस दौरान आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। ठनका गिरने की भी संभावना है। इससे पहले मंगलवार को दोपहर तक राजधानी में सूरज के तेवर तल्ख रहे। बाद में हवा चली तो राहत मिली।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में गरीबों को जमीन देने में मनमानी, दर्जनों अफसरों पर ऐक्शन की तैयारी

बिहार में मानसून की हुई एंट्री

बिहार में मानसून ने दो दिन की देरी से मंगलवार को दस्तक दे दी है। यह राज्य में किशनगंज से प्रवेश किया। इस दौरान भागलपुर, रोहतास, औरंगाबाद, छपरा, अरवल और गया में झमाझम बारिश हुई। इनमें मानसूनी बारिश सिर्फ भागलपुर में हुई है।

मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार तक मानसून का पटना समेत पूरे राज्य में फैलाव हो जाएगा और अगले तीन-चार दिनों तक यह सक्रिय रहेगा। इस दौरान वज्रपात और तेज हवा के साथ ही झमाझम बारिश की संभावना है। इससे लोगों को गर्मी से आंशिक तौर पर राहत मिलेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दानापुर की पूर्व विधायक आशा सिन्हा के खिलाफ गैर जमानतीय वारंट जारी, क्या है आरोप

यहां भी बारिश

किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, अररिया, मधेपुरा, सहरसा, सुपौल, बांका और भागलपुर में बारिश हुई। मानसून का प्रसार मुंगेर, जमुई और खगड़िया के कुछ भागों में भी हुआ। जानकारी के अनुसार, 2024 में मानसून 20 जून को प्रवेश किया था। लेकिन प्रवेश करते ही यह अटक गया था।

पूरे बिहार में इसका प्रसार 28 जून को हुआ था। वहीं 2023 में 12 जून को मानसून ने दस्तक दी थी। इसके बाद ठहर गया था। 25 जून को पूरे बिहार में मानसून का प्रसार हुआ था। बिहार में मानसून पहुंचने की संभावित तिथि 13 से 15 जून है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना यातायात पुलिस के 24 पुलिसकर्मी सस्पेंड, SP ने क्यों जारी किया फरमान
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।