attack on police team while went to caught liquor smuggler शराब तस्करों के आगे बेबस बिहार पुलिस, गोपालगंज में हुई पिटाई; थानाध्यक्ष जख्मी, Bihar Hindi News - Hindustan
More

शराब तस्करों के आगे बेबस बिहार पुलिस, गोपालगंज में हुई पिटाई; थानाध्यक्ष जख्मी

हमले में थानाध्यक्ष जयहिंद यादव चोटिल हो गए। जबकि अन्य पुलिसकर्मियों को मामूली चोटें आयीं। घटना के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आनंद मोहन गुप्ता गांव में कई थानों की पुलिस के साथ पहुंचे। हमलावरों की तलाश में पुलिस गांव में छापेमारी कर रही है।

Wed, 18 June 2025 08:33 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, गोपालगंज
share
शराब तस्करों के आगे बेबस बिहार पुलिस, गोपालगंज में हुई पिटाई; थानाध्यक्ष जख्मी

बिहार में पुलिस एक बार फिर शराब तस्करों के सामने बेबस नजर आई है। अब गोपालगंज जिले में शराब तस्करों ने पुलिस की टीम पर हमला किया है। गोपालगंज में फुलवरिया थाने के मदरवानी गांव में मंगलवार की शाम एक शराब तस्कर को गिरफ्तार करने गई पुलिस पर तस्कर व उसके ग्रामीणों ने हमला कर दिया।

हमले में थानाध्यक्ष जयहिंद यादव चोटिल हो गए। जबकि अन्य पुलिसकर्मियों को मामूली चोटें आयीं। घटना के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आनंद मोहन गुप्ता गांव में कई थानों की पुलिस के साथ पहुंचे। हमलावरों की तलाश में पुलिस गांव में छापेमारी कर रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गवाही देने नहीं गए तो पुलिस अफसरों की सैलरी होगी बंद, बिहार में DGP का फरमान
ये भी पढ़ें:बिहार के 8 जिलों में भारी बारिश, पटना में ठनका; कब तक सक्रिय रहेगा मानसून

पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक शराब तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। चर्चा है कि शराब तस्करों ने फायरिंग भी की। लेकिन,इसकी पुलिस ने पुष्टि नहीं की। बताया जाता है कि पुलिस शराब तस्करी के एक नामजद आरोपित को गिरफ्तार करने के लिए गांव में गई थी। पुलिस के पहुंचते ही तस्कर व ग्रामीण पुलिस से बकझक करने लगे। इसके बाद हमला बोल दिया। मारपीट पर भी उतारू हो गए। इस दौरान थानाध्यक्ष चोटिल हो गए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में दिनदहाड़े मंदिर परिसर में युवक को सिर में मार दी गोली, मची भगदड़
ये भी पढ़ें:बिहार में गरीबों को जमीन देने में मनमानी, दर्जनों अफसरों पर ऐक्शन की तैयारी
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।