Dont become headmaster Pappu Yadav advised Tejashwi Congress parents Rahul Priyanka Kharge हेडमास्टर मत बनिए, पप्पू यादव ने तेजस्वी को दी नसीहत- कांग्रेस के माई-बाप राहुल, प्रियंका, खरगे, Bihar Hindi News - Hindustan
More

हेडमास्टर मत बनिए, पप्पू यादव ने तेजस्वी को दी नसीहत- कांग्रेस के माई-बाप राहुल, प्रियंका, खरगे

पप्पू यादव ने कहा कि हेडमास्टर मत बनिए। कांग्रेस में कौन-कौन चुनाव लड़ेगें यह पार्टी के प्रभारी और नेता तय करेंगे। तेजस्वी के सीएम फेस के बाद प्रत्याशी चयन को लेकर भी महागठबंधन की आंतरिक तनातनी बाहर आ रही है।

Sat, 14 June 2025 09:42 AMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
हेडमास्टर मत बनिए, पप्पू यादव ने तेजस्वी को दी नसीहत- कांग्रेस के माई-बाप राहुल, प्रियंका, खरगे

पूर्णिया के निर्दलीय सांसद और कांग्रेस नेता राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने इंडिया गठबंधन को-ऑर्डिनेशन कमेटि के चेयरमैन तेजस्वी यादव को बड़ी नसीहत दी है। नाम लिए बगैर उन्होंने कहा है कि हर दल अपना अपना उम्मीदवार तय करने में सक्षम है। आप हेडमास्टर मत बनिए। कांग्रेस में कौन-कौन चुनाव लड़ेगें यह पार्टी के प्रभारी और नेता तय करेंगे। तेजस्वी के सीएम फेस के बाद प्रत्याशी चयन को लेकर भी महागठबंधन की आंतरिक तनातनी बाहर आ रही है। कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावरू पहले ही कह चुके हैं कि तेजस्वी यादव सिर्फ कमेटि के चेयरमैन हैं। सीएम फेस अभी तय नहीं हुआ है।

बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 12 जून को तेजस्वी यादव के आवास पर पटना में महागठबंधन के घटक दलों की बैठक हुई। निर्णय लिया गया कि अगली बैठक में सभी दल अपने अपने दावे वाले चुनाव क्षेत्र से प्रत्याशियों का ब्योरा देंगे। इस बैठक को लेकर पहले झारखंड मुक्ति मोर्चा ने आपत्ति जताई कि झामुमो को बैठक में नहीं बुलाया गया। अब कांग्रेस लीडर पप्पू यादव ने बखेड़ा खड़ा करने वाला बयान दिया है। उन्होंने तेजस्वी यादव हेडमास्टर नहीं बनने की नसीहत दी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महागठबंधन की अगली बैठक में होगी सीटों पर चर्चा, तेजस्वी ने सभी से मांगा ब्योरा

पटना में पत्रकारों से बात करते हुए पप्पू यादव ने कहा- “इंडिया गठबंधन के घटक दलों को एक सलाह जरूर दूंगा कि आप हेडमास्टर मत बनिए। पार्टी स्वतंत्र है। कांग्रेस के माई बाप राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और खरगे हो सकते हैं। विचारधारा हो सकती है कोई और नहीं हो सकता। आप यह तय नहीं कर सकते कि कौन-कौन लोग किस पार्टी से चुनाव लड़ेंगे। आप अपने दल का देखिए। कांग्रेस में कौन लड़ेंगे, यह हमारे प्रभारी और नेता तय करेंगे।”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पप्पू यादव के बाद अब PMCH अधीक्षक पर बरसे तेजस्वी यादव, DK टैक्स गैंग का जिक्र
ये भी पढ़ें:कांग्रेस से इतनी नफरत क्यों... PMCH में रेप पीड़िता की मौत पर पप्पू ने किसे घेरा

बिहार विधानसभा चुनाव को देखते हुए एडीए और इंडिया गठबंधन की गतिविधियां काफी बढ़ गई हैं। बैठकों के साथ नेताओं के दौरे और आरोप प्रत्यारोप भी जोरों पर है। पप्पू यादव के ताजा बयान को एडीए हथियार बना सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तेज प्रताप ने प्यार को शादी में बदला, लालू परिवार उनको स्वीकार करे: पप्पू यादव
ये भी पढ़ें:युवराज हारेगा; तेज और अनुष्का के पक्ष में उतरे पप्पू के समर्थन में बोले थे आकाश
ये भी पढ़ें:पप्पू यादव के बाद अब PMCH अधीक्षक पर बरसे तेजस्वी यादव, DK टैक्स गैंग का जिक्र
ये भी पढ़ें:PMCH के अधीक्षक को सेवा विस्तार क्यों,रेप पीड़िता की मौत के बाद बोले पप्पू यादव
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।