why pmch supritendent getting extension purnia mp pappu yadav on rape victim dead PMCH के अधीक्षक को बार-बार सेवा विस्तार क्यों, रेप पीड़िता की मौत के बाद पप्पू यादव ने पूछे तीखे सवाल, Bihar Hindi News - Hindustan
More

PMCH के अधीक्षक को बार-बार सेवा विस्तार क्यों, रेप पीड़िता की मौत के बाद पप्पू यादव ने पूछे तीखे सवाल

एक्स पर सांसद पप्पू यादव ने लिखा, 'PMCH में क्या माफियागिरी है कि यहां के अधीक्षक आई एस ठाकुर रिटायर होने के बाद तीन-तीन सेवा विस्तार पाकर उसी पद पर कायम हैं। उनकी पत्नी कम्युनिटी मेडिसिन विभाग PMCH में ही हैं।

Wed, 4 June 2025 08:01 AMNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
PMCH के अधीक्षक को बार-बार सेवा विस्तार क्यों, रेप पीड़िता की मौत के बाद पप्पू यादव ने पूछे तीखे सवाल

मुजफ्फरपुर के कुढ़नी में रेप की शिकार नौ साल की नाबालिग लड़की की मौत के बाद पटना स्थित PMCH में व्याप्त कुव्यवस्थाओं पर विपक्ष लगातार हमला बोल रहा है। अब कांग्रेस नेता और पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने पीएमसीएच के अधीक्षक को बार-बार सेवा विस्तार देने पर सवाल उठाए हैं। पप्पू यादव ने आरोप लगाया है कि पीएमसीएच में माफियागिरी चल रही है। यहां के अधीक्षक तीन बार रिटायर हो चुके हैं लेकिन बार-बार उन्हें सेवा विस्तार दिया जा रहा है।

एक्स पर सांसद पप्पू यादव ने लिखा, 'PMCH में क्या माफियागिरी है कि यहां के अधीक्षक आई एस ठाकुर रिटायर होने के बाद तीन-तीन सेवा विस्तार पाकर उसी पद पर कायम हैं। उनकी पत्नी कम्युनिटी मेडिसिन विभाग PMCH में ही हैं, बेटी माइक्रोबायोलॉजी विभाग में वहीं पदस्थापित हैं। संयोग यह कि दामाद भी यहीं था अभी LNJP अस्पताल पटना में ही हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मुजफ्फरपुर की रेप पीड़िता की पीएमसीएच में मौत, कांग्रेस ने किया हंगामा

मतलब स्वास्थ्य विभाग में माल दो और जमकर माल लूटो! आई एस ठाकुर को बार-बार एक्सटेंशन कहीं 5500 करोड़ से बनने वाले PMCH में चल रही लूट पर पर्दा डाले रहने के लिए तो नहीं मिल रहा है!'

रेप पीड़िता की मौत के बाद ऐक्शन

मुजफ्फरपुर में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म के बाद उसके इलाज में हुई लापरवाही मामले पर स्वास्थ्य विभाग ने सख्त रवैया अख्तियार करते हुए दो चिकित्सा पदाधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने एसकेएमसीएच की अधीक्षक डॉ. कुमारी बिभा को निलंबित और पीएमसीएच के प्रभारी उपाधीक्षक डॉ. अभिजीत सिंह को पदमुक्त कर दिया है।

विभाग की तरफ से कहा गया है कि प्रथमदृष्टया यह भी पाया गया कि पीड़िता को पीएमसीएच लाया गया तो यहां के प्रभारी उपाधीक्षक ने भी कर्तव्यों का पालन नहीं किया , जो उनकी प्रशासनिक विफलता का परिचायक है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार के मुजफ्फरपुर में स्वर्ण कारोबारी को मारी गोली, लूटपाट कर भागे बदमाश
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।