Akash Yadav had supported Pappu Yadav in 2024 Elections who has backed Tej Pratap and Anushka relationship युवराज हारेगा; तेज प्रताप और अनुष्का के पक्ष में उतरे पप्पू यादव के समर्थन में 2024 में बोले थे आकाश, Bihar Hindi News - Hindustan
More

युवराज हारेगा; तेज प्रताप और अनुष्का के पक्ष में उतरे पप्पू यादव के समर्थन में 2024 में बोले थे आकाश

तेज प्रताप और अनुष्का यादव की फोटो और संबंध की बात सामने आने के बाद एक ही नेता ने इनके पक्ष में बात की। पूर्णिया सांसद पप्पू यादव। अनुष्का के भाई आकाश ने 2024 में पप्पू का समर्थन किया था, जब उन्हें निर्दलीय लड़ना पड़ा।

Tue, 27 May 2025 09:10 PMRitesh Verma लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
युवराज हारेगा; तेज प्रताप और अनुष्का के पक्ष में उतरे पप्पू यादव के समर्थन में 2024 में बोले थे आकाश

तेज प्रताप यादव और अनुष्का यादव की फोटो और रिलेशनशिप की बातें सार्वजनिक होने के बाद भले ही तेज प्रताप ने इसे हैक और फोटो एडिट बताया हो लेकिन पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने दोनों के रिश्ते कबूलने का स्वागत किया था और कहा था कि लालू यादव के परिवार को दोनों के रिश्ते को स्वीकार करना चाहिए। तेज प्रताप और अनुष्का का रिश्ते सामने आने के बाद पप्पू यादव बिहार के इकलौते नेता हैं, जिन्होंने दोनों का पक्ष लिया।

ज्यादातर राजनेताओं ने तेज प्रताप और अनुष्का यादव के रिश्ते के बहाने लालू यादव और तेजस्वी यादव पर ऐश्वर्या राय के साथ जान-बूझकर अन्याय का सवाल उठाकर हमला बोला है। तेज प्रताप का ऐश्वर्या से तलाक का केस चल रहा है। अधिकांश नेताओं ने आरोप लगाया कि लालू परिवार को तेज प्रताप यादव के रिश्ते के बारे में पता था, फिर भी उनकी शादी ऐश्वर्या राय से करवा दी गई जो रिश्ता चल नहीं पाया।

बेटे ने प्यार को शादी में बदला, लालू परिवार उनको स्वीकार करे; तेज प्रताप के पक्ष में बोले पप्पू यादव

पप्पू से अनुष्का के भाई आकाश यादव के बेहतर संबंध हैं। 2024 में जब लालू और तेजस्वी यादव ने पूर्णिया लोकसभा सीट कांग्रेस से लेकर राजद से बीमा भारती को लड़ा दिया था, तब पप्पू यादव को निर्दलीय लड़ना पड़ा था। तब आकाश ने पप्पू यादव का नैतिक समर्थन किया था और पप्पू के साथ एक फोटो छापकर लिखा था कि युवराज हारेगा। आकाश ने लिखा था- “संघर्ष जीतेगा और बड़का घर बाला तानाशाह नेता का घमंड हारेगा। युवराज हारेगा और युवा पे राज करने बाला जीतेगा। हम आपके संघर्ष के साथ हैं। एक सनातनी भारतीय बिहारी गुलामी मुक्त यादव होने के नाते हम आपके साथ हैं।”

BJP नेता का दावा- तेज प्रताप यादव की तीसरी बीवी भी हैं; जीतनराम मांझी ने भी लिया था सिन्हा का नाम

पप्पू यादव ने सोमवार को कहा था कि तेज प्रताप ने प्यार किया और उसे शादी में बदल दिया, इसे लालू यादव के परिवार को स्वीकार करना चाहिए। उन्होंने कहा था कि तेज प्रताप यादव ने किसी को बरगलाया नहीं, जिससे प्यार किया, उससे शादी की और समाज के सामने अपनी बात रख दी। सच्चाई से रिश्ते को कबूला इसलिए परिवार को इसे स्वीकार करना चाहिए। हर चीज में राजनीति ठीक नहीं। राजनीति के कारण रिश्ते को स्वीकार ना करें ये ठीक नहीं है।

तेज प्रताप को निकालने से लालू-तेजस्वी का संकट और बढ़ा, धमकाने लगे अनुष्का के भाई आकाश यादव

अनुष्का यादव के परिवार से तीन दिन की चुप्पी के बाद मंगलवार को आकाश यादव सामने आए और खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने तेज प्रताप और अनुष्का यादव की शादी के सवाल को टाल दिया और कहा कि जिन दो बालिग लोगों की बात हो रही है, जब वो खुद अपनी बात रखेंगे तो वह ज्यादा स्पष्ट होगी। आकाश ने लालू और तेजस्वी को धमकी दी है कि बहन के मान-सम्मान के लिए वो कुछ भी करेंगे। उन्होंने लालू से अपील की है कि वो पहल करें और दोनों परिवार के सम्मान की रक्षा करें। आकाश ने कहा है कि वो लालू परिवार के जवाब का इंतजार करेंगे और जिस तरह का जवाब आएगा, उसी तरह का जवाब देंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ये मुगल-ए-आजम का दौर नहीं, तेज प्रताप के समर्थन में अनुष्का के भाई आकाश यादव
ये भी पढ़ें:तेज प्रताप की बेदखली से भड़के अनुष्का के भाई आकाश, संघर्ष और लंबी लड़ाई का ऐलान
ये भी पढ़ें:कहां हैं अनुष्का यादव? तेज प्रताप और बहन की शादी के सवाल पर क्या बोले भाई आकाश
ये भी पढ़ें:कौन हैं अनुष्का जिनके भाई आकाश के लिए जगदानंद से भिड़े थे तेज प्रताप; अब करियर…
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।