Why so much hatred for Congress Whom did Pappu Yadav target over death of rape victim in PMCH कांग्रेस से इतनी नफरत क्यों... PMCH में रेप पीड़िता की मौत पर पप्पू यादव ने किसे घेरा, Bihar Hindi News - Hindustan
More

कांग्रेस से इतनी नफरत क्यों... PMCH में रेप पीड़िता की मौत पर पप्पू यादव ने किसे घेरा

पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कहा कि मुजफ्फरपुर की घटना को हमारे नेता (राहुल गांधी) ने पूरे देश का मुद्दा बना दिया। लेकिन एक भी विपक्ष की पार्टी कांग्रेस के साथ क्यों नहीं आई। इतनी नफरत किस बात की है।

Tue, 3 June 2025 10:05 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
कांग्रेस से इतनी नफरत क्यों... PMCH में रेप पीड़िता की मौत पर पप्पू यादव ने किसे घेरा

पटना में रेप पीड़िता की मौत मामले पर पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला। लेकिन दौरान उन्होने महागठबंधन के सहयोगी दलों को भी निशाने पर ले लिया। पप्पू यादव ने कहा कि मुजफ्फरपुर की घटना को हमारे नेता (राहुल गांधी) ने पूरे देश का मुद्दा बना दिया। लेकिन एक भी विपक्ष की पार्टी कांग्रेस के साथ क्यों नहीं आई। इतनी नफरत किस बात की है। हमारे दल, या हमारे नेता से, हर मुद्दे पर पप्पू यादव और कांग्रेस की बोले, इसके अलावा अन्य पार्टियों की बोलने की हिम्मत क्यों नहीं होती?

तेजस्वी यादव का नाम लिए बिना पूर्णिया सांसद ने कहा कि कांग्रेस से आपको नफरत क्यों हैं? आप लोग बीजेपी से लड़ेंगे या कांग्रेस से लड़ेंगे। हर क्षेत्रीय पार्टी कांग्रेस को क्यों गाली देती है। चाहे महाराष्ट्र हो, दिल्ली हो, या यूपी हो। कांग्रेस हमेशा दलितों, वंचितों ओबीसी, ईबीसी के हक की बात करती है, इंसानियत को बचाने की बात करती है। मुजफ्फरपुर की बेटी की हत्या और अन्य आपराधिक घटनाओं पर अगर विपक्ष ने कांग्रेस का साथ दिया होता तो ये सरकार हिल गई होती। सरकार गिर गई होती, मंत्री को इस्तीफा देना पड़ता।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बच्ची ठीक हो रही थी, जान बच जाती; पीड़िता के घर पहुंचे तेजस्वी से बोला पर परिवार
ये भी पढ़ें:रेप पीड़िता मौत मामले में PMCH-SKMCH के प्रभारी हटाए गए, नीतीश सरकार का एक्शन

तेजस्वी यादव का नाम लिए बिना पप्पू ने कहा कि आरजेडी के वर्कर की हत्या होती है, लेकिन आप नहीं गए। उन्होने कहा कि सिर्फ पीएमसीएच के प्रभारी उपाधीक्षक को हटा देने और एसकेएमसीएच की डॉक्टर को सस्पेंड करने से क्या बच्ची वापस आ जाएगी। उन्होने पीएमसीएच में जूनियर डॉक्टरों पर अराजकता फैलाने का भी आरोप लगाया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तेज प्रताप ने प्यार को शादी में बदला, लालू परिवार उनको स्वीकार करे: पप्पू यादव
ये भी पढ़ें:भला है, बुरा है, मेरा पति मेरा देवता है; कांग्रेस से एकतरफा प्यार में पप्पू यादव

पप्पू यादव ने मुजफ्फरपुर रेप कांड, बेगूसराय में हम नेता की हत्या, और बक्सर ट्रिपल मर्डर जैसे मामलों में सरकार पर कई आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि बिहार में अपराध के लिए भू माफिया, शराब माफिया और बालू माफिया पूरी तरह से जिम्मेदार हैं। सरकार इसपर कोई सख्त कार्रवाई नहीं कर रही है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।