Seat sharing talks in Mahgathbandhan next meeting Tejashwi Yadav sought details from all parties महागठबंधन की अगली बैठक में होगी सीटों पर चर्चा, तेजस्वी यादव ने सभी दलों से मांगा ब्योरा, Bihar Hindi News - Hindustan
More

महागठबंधन की अगली बैठक में होगी सीटों पर चर्चा, तेजस्वी यादव ने सभी दलों से मांगा ब्योरा

इस साल होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव के लिए सीट शेयरिंग के मुद्दे पर महागठबंधन की अगली बैठक में चर्चा की जाएगी। तेजस्वी यादव ने गुरुवार को गठबंधन की चौथी बैठक में सभी घटक दलों से सीटों का ब्योरा मांगा।

Thu, 12 June 2025 04:24 PMJayesh Jetawat हिन्दुस्तान, पटना
share
महागठबंधन की अगली बैठक में होगी सीटों पर चर्चा, तेजस्वी यादव ने सभी दलों से मांगा ब्योरा

बिहार विधासनभा चुनाव 2025 को लेकर महागठबंधन की अगली बैठक में सीट शेयरिंग पर चर्चा की जाएगी। गुरुवार 12 जून को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के पटना स्थित आवास में महागठबंधन (इंडिया अलायंस) की चौथी बैठक आयोजित की गई। इसमें महागठबंधन की कोऑर्डिनेशन कमिटी के अध्यक्ष तेजस्वी ने सभी घटक दलों से चुनाव लड़ने वाली सीटों का ब्योरा मांगा है। सभी से पांचवीं मीटिंग से पहले इसकी जानकारी कमिटी को देने को कहा गया है। यह जानकारी भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीएम) के विधायक अजय कुमार ने मीडिया से बातचीत में दी।

सीपीएम विधायक ने गुरुवार को पत्रकारों से कहा कि इस बैठक में कानून व्यवस्था को लेकर संयुक्त रूप से आंदोलन करने का प्रस्ताव भी पारित किया गया। आने वाले दिनों में नीतीश सरकार को घेरते हुए महागठबंधन कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर एकजुट होकर आंदोलन करेगा। बिहार चुनाव को लेकर महागठबंधन की अगली बैठक कब और कहां होगी, इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:माले के 45 सीट के दावे से बिफरी CPI, महागठबंधन मीटिंग से पहले लेफ्ट में घमासान

बिहार महागठबंधन में तेजस्वी यादव की आरजेडी और कांग्रेस के अलावा तीनों वाम दल- सीपीआई, सीपीएम एवं सीपीआई-माले और मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) शामिल है। बिहार चुनाव को लेकर सीट शेयरिंग का फॉर्मूला महागठबंधन की कोऑर्डिनेशन कमिटी तय करेगी, जिसमें सभी घटक दलों के सदस्य हैं और अध्यक्ष तेजस्वी यादव हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महागठबंधन मीटिंग से पहले सीट-गीत शुरू, माले की 45 पर तैयारी, सहनी की 60 की मांग

दूसरी ओर, महागठबंधन में आगामी बिहार चुनाव को लेकर सीटों को लेकर टकराव देखने को मिल रहा है। चौथी बैठक से पहले सीपीआई-माले ने 45 विधानसभा सीटों पर अपनी तैयारी का दावा कर दिया। इस पर सीपीआई भड़क गई और इसे गठबंधन धर्म का उल्लंघन बता दिया। वहीं, वीआईपी के मुकेश सहनी ने भी अपनी 60 सीटों की बात वापस दोहरा दी। इससे सीट शेयरिंग पर चर्चा होने से पहले ही सभी दलों में बेचैनी बढ़ रही है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।