daughter raped in house when mother went for celebrate rakhi with her brother in bihar भाई को राखी बांधने गई थी मां, घर में बेटी से हो गया रेप; बिहार में कांड, Bihar Hindi News - Hindustan
More

भाई को राखी बांधने गई थी मां, घर में बेटी से हो गया रेप; बिहार में कांड

मामले में पीड़िता की मां के बयान पर महिला थाने में केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि शनिवार की दोपहर नाबालिग लड़की की मां अपने भाई को राखी बांधने गई थी। इस दौरान लड़की अकेली घर में सो रही थी। मौका पाकर युवक घर में घुस गया और घटना को अंजाम दे दिया।

Mon, 11 Aug 2025 10:27 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, निज संवाददाता, पूसा, समस्तीपुर
share
भाई को राखी बांधने गई थी मां, घर में बेटी से हो गया रेप; बिहार में कांड

बिहार में एक नाबालिग बेटी से हैवानियत का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। घटना के वक्त नाबालिग लड़की की मां अपने भाई को राखी बांधने गई थीं। बेटी को घर में अकेला पाकर हैवान ने उसके साथ हैवानियत की है। मामला समस्तीपुर जिले का है। यहां पूसा थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म की सनसनीखेज घटना उजागर हुई है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

मामले में पीड़िता की मां के बयान पर महिला थाने में केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि शनिवार की दोपहर नाबालिग लड़की की मां अपने भाई को राखी बांधने गई थी। इस दौरान लड़की अकेली घर में सो रही थी। मौका पाकर युवक घर में घुस गया और घटना को अंजाम दे दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नाम- कैट कुमार, पिता का नाम-कैटी बॉस; अब बिहार में बिल्ली की फोटो के साथ आवेदन
ये भी पढ़ें:बिहार में फिर बारिश और ठनका का दौर; इन 8 जिलों में येलो अलर्ट; मौसम का हाल

इस संदर्भ में महिला थाने की दारोगा श्रेया कुमारी ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपित नीरज कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। लड़की की मेडिकल जांच कराई गई है। अब कोर्ट में बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया की जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अब हर दिन चलेगी गोरखपुर-पाटलिपुत्रा एक्सप्रेस, 25 लाख लोगों को सीधी रेल सुविधा
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जो भी मिला उसे चाकू घोंपा, बिहार में 8 लोगों को जख्मी करने वाले को भीड़ ने मारा
ये भी पढ़ें:मंदिर के पास बुलाकर तीन महीने तक यौन शोषण, लड़की को भगाना चाहता था पुजारी
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।