cyber fraud through trading app a safe worth Rs 1 crore seized network to UP Punjab ट्रेडिंग एप से साइबर ठगी, फ्रॉड के ठिकाने से 1 करोड़ की तिजोरी जब्त; यूपी, पंजाब, हरियाणा तक नेटवर्क, Bihar Hindi News - Hindustan
More

ट्रेडिंग एप से साइबर ठगी, फ्रॉड के ठिकाने से 1 करोड़ की तिजोरी जब्त; यूपी, पंजाब, हरियाणा तक नेटवर्क

पुलिस को शातिरों के ठिकाने से नोट गिनने वाली मशीन भी मिली है। बरामद नोटों की गिनती की जा रही है। दो शातिरों को हिरासत में लिया गया है। दो दर्जन से अधिक डेबिट-क्रेडिट कार्ड, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, लैपटॉप व 10 से अधिक मोबाइल जब्त किए गए हैं।

Fri, 13 June 2025 10:13 AMSudhir Kumar हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता
share
ट्रेडिंग एप से साइबर ठगी, फ्रॉड के ठिकाने से 1 करोड़ की तिजोरी जब्त; यूपी, पंजाब, हरियाणा तक नेटवर्क

साइबर सेल की पुलिस टीम ने बिहार के मुजफ्फरपुर में ट्रेडिंग एप से साइबर ठगी के बड़े ठिकाने का भंडाफोड़ किया है। राजेपुर थाना (साहेबगंज प्रखंड) के मीनापुर गांव में गुरुवार शाम छापेमारी कर ठिकाने से पुलिस ने रुपये से भरी तिजोरी बरामद की है। इसमें एक करोड़ से अधिक रुपये होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस ने जब्त रुपये की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पुलिस अधिकारी बड़ी राशि जब्ती की बात बता रहे हैं।

पुलिस को शातिरों के ठिकाने से नोट गिनने वाली मशीन भी मिली है। बरामद नोटों की गिनती की जा रही है। दो शातिरों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ के आधार पर अन्य शातिरों को दबोचने में पुलिस जुटी है। दो दर्जन से अधिक डेबिट-क्रेडिट कार्ड, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, लैपटॉप व 10 से अधिक मोबाइल जब्त किए गए हैं। शातिरों ने यह ठिकाना पारिवारिक मकान के अंदर बनाया था, ताकि किसी को शक नहीं हो।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पति-पत्नी के विवाद में साले की हत्या, जीजा ने चाकू गोद कर मार डाला

ठगी के तार पंजाब, हरियाणा, यूपी समेत कई बड़े शहरों से जुड़े होने की आशंका है। पुलिस को पंजाब से जुड़ाव के साक्ष्य मिले हैं। ठगी के रुपये अलग-अलग नामों से खोले गए दो दर्जन से अधिक घोस्ट खातों में मंगाए जाते थे। खातों से ठगी के रुपये निकासी कर तिजोरी में कैश के रूप रखे जाते थे। सोशल मीडिया के जरिए शिकार तलाशते थे। ऑनलाइन ट्रेडिंग में निवेश पर कम समय में भारी मुनाफे का झांसा देकर ठगी करते थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मां के गहने बेच पत्नी को पढ़ाया, नौकरी लगते ही पति को छोड़ आशिक संग भाग गई

कैफे व चिटफंड की आड़ में ठगी का धंधा

साइबर शातिर गांव में साइबर कैफे के नाम पर चिटफंड का धंधा चला रहा था। इससे वह अकूत संपत्ति अर्जित कर रखा था। इसकी शिकायत पुलिस को मिल रही थी। पुलिस जब उसके मोबाइल कॉल की जांच कर रही थी। हालांकि, मुख्य शातिर पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

छापेमारी के बाद एसडीपीओ सरैया चंदन कुमार ने राजेपुर ओपी जाकर मामले की छानबीन की। इसमें पता चला कि शातिर शेयर बाजार का जानकार है। वह शेयर मार्केट के नाम पर भी गोरखधंधा चला रहा था। इसी बीच पुलिस को यह जानकारी मिली कि वह साइबर फ्रॉड के काम से जुड़ा है। इसके बाद साइबर सेल और राजेपुर ओपी की पुलिस छापेमारी की। शातिर के पिता, भाई को हिरासत मे लेकर पूछताछ की जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हाजीपुर में पुलिस और एसटीएफ का अपराधियों से एनकाउंटर, राजीव माली को गोली लगी

बताया गया कि इन दिनों जिले में ऑनलाइन ट्रेडिंग में निवेश का झांसा से जुड़े कई केस दर्ज किए गए थे। इसकी जांच में साइबर थाने की पुलिस टीम लगी थी। इसी क्रम में कुछ मोबाइल नंबर को भी पुलिस ट्रेस कर रही थी। इसके आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी शुरू की। जब पुलिस ने छापेमारी की तो घर के अंदर नोटों से भरी तिजोरी मिली।

हिरासत में लिए गए शातिर से जब्त कड़ाई से पूछताछ हुई तो उसने ठगी के बारे में बताया। उसके पास से मिले 10 से अधिक मोबाइल और एक दर्जन से अधिक सिम कार्ड मिले। साइबर डीएसपी ने बताया कि कार्रवाई अभी जारी है। शुक्रवार को पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार पुलिस की जब्त स्मैक FSL जांच में निकली खैनी, जेल गया शख्स 2 साल बाद बरी
ये भी पढ़ें:कपड़े फाड़ दिए, रेप का प्रयास किया और गहने लूट लिए; बिहार में युवती से हैवानियत
ये भी पढ़ें:बहन के घर से लौट रहे राजद नेता को अपराधियों ने मारी गोली, बिहार में कांड
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।