in dispute between husband and wife Jija murdered sala stabbed him to death in Gopalganj bihar पति-पत्नी के विवाद में साले की हत्या, जीजा ने चाकू गोद कर मार डाला; भांजे ने किया था कॉल, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पति-पत्नी के विवाद में साले की हत्या, जीजा ने चाकू गोद कर मार डाला; भांजे ने किया था कॉल

शैलेश राम का अपनी पत्नी बबीता कुमारी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इस दौरान 12 वर्षीय भांजा अभिषेक कुमार ने मामा रितेश को फोन कर जानकारी दी। सुलह कराने पहुंचे रितेश ने दोनों को शैलेस ने मार डाला।

Fri, 13 June 2025 09:22 AMSudhir Kumar हिन्दुस्तान
share
पति-पत्नी के विवाद में साले की हत्या, जीजा ने चाकू गोद कर मार डाला; भांजे ने किया था कॉल

बिहार के गोपालगंज में एक सनकी जीजा ने 21 वर्षीय साले रितेश राम की चाकू गोदकर हत्या कर दी। जलालपुर गांव में बुधवार देर रात घरेलू विवाद में इस वारदात को अंजाम दिया गया। मृतक मांझागढ़ थाना के धरमपरसा गांव निवासी था। पुलिस ने आरोपित दामाद को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया। पति पत्नी के बीच चल रहे विवाद में साला दोनों को समझाने आया था। ससुर के बयान पर केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार रात करीब 9 बजे जलालपुर निवासी शैलेश राम का अपनी पत्नी बबीता कुमारी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इस दौरान 12 वर्षीय भांजा अभिषेक कुमार ने मामा रितेश को फोन कर जानकारी दी। सुलह कराने पहुंचे रितेश ने दोनों को समझाने की कोशिश की। लेकिन बात बढ़ गई। उसके जीजा शैलेश ने रितेश पर चाकू से हमला कर दिया। इससे रितेश गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में उसे सिधवलिया पीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मां के गहने बेच पत्नी को पढ़ाया, नौकरी लगते ही पति को छोड़ आशिक संग भाग गई

मृतक के पिता शिवपूजन राम ने अपने दामाद के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया है। एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया कि घटना पारिवारिक विवाद का परिणाम है। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस जल्द किसी ठोस नतीजे पर पहुंचेगी। बेटे की इस तरह मौत से पूरा परिवार सदमें है। पति पत्नी के बीच काफी दिनों से बात बात पर विवाद होता रहता था। जिसे लेकर दोनों के परिवारों में बहस होती रहती थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हाजीपुर में पुलिस और एसटीएफ का अपराधियों से एनकाउंटर, राजीव माली को गोली लगी

इधर मोतिहारी के मधुबन थाना क्षेत्र के लाही-बंजरिया पथ पर गुरुवार की देर संध्या अपाचे बाइक सवार अपराधियों ने एक ट्रैक्टर मिस्त्री को गोली मार दी। जिसकी सीएचसी में ले जाने के बाद मौत हो गई। मृत ट्रैक्टर मिस्त्री शिवहर जिला के श्यामपुर भटहां थाना के डुमरी कटसरी गांव का मोहम्मद सुभान मिस्त्री था। उसे तीन गोली लगी है। दो गोली पेट में व एक गोली छाती में लगी है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि एक बाइक पर मो. सुभान मिस्त्री मधुबन से अपने गांव डुमरी कटसरी लौट रहे थे। इसी दौरान अपाचे बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें तीन गोली मार दी है। उनके बाइक के पीछे दूकान का एक स्टाफ भी दूसरी बाइक से जा रहा था। अपराधी उन्हें गोली मार कर मधुबन की तरफ भाग निकले हैं। सूचना पर उन्हें मधुबन सीएचसी में लाया गया है। परिजनों ने आरोप लगाया कि सीएचसी में डॉक्टर के नहीं रहने के कारण समय पर इलाज नहीं होने से उसे बचाया नहीं जा सका।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बर्थडे पार्टी में नाच के दौरान चली गोली, मामा के दोस्त की हत्या से मातम में बदला
ये भी पढ़ें:पटना के होटल में शराब और शबाब, ASI का बेटा समेत 15 अरेस्ट; पिस्टल का भी इंतजाम
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।