RJD leader dadan azad shot in buxar during returning from sister house बहन के घर से लौट रहे राजद नेता को अपराधियों ने मारी गोली, बिहार में कांड, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बहन के घर से लौट रहे राजद नेता को अपराधियों ने मारी गोली, बिहार में कांड

घटना के कारणों का भी पता नहीं चल सका है लेकिन ऐसी संभावना जताई जा रही है कि बाइक लूटने में असफल होने पर अपराधियों द्वारा उन्हें पीछे से गोली मार दी गई।

Thu, 12 June 2025 10:01 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान टीम, बक्सर
share
बहन के घर से लौट रहे राजद नेता को अपराधियों ने मारी गोली, बिहार में कांड

बिहार में अपराधियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। बक्सर जिले में अपराधियों ने राष्ट्रीय जनता दल के एक नेता को गोली मार दी है। बक्सर जिले के बगेन गोला थाना के बराढ़ी पुल के निकट बुधवार की रात लगभग 10:00 बजे अपराधियों ने राजद नेता सह अधिवक्ता ददन आजाद को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उनका इलाज पटना में चल रहा है।

नवानगर थाने के सलसड़ा गांव निवासी ददन आजाद घटना के वक्त भदवर गांव स्थित अपनी बहन के घर से वापस अपने गांव बाइक से जा रहे थे। घटना के कारणों का भी पता नहीं चल सका है लेकिन ऐसी संभावना जताई जा रही है कि बाइक लूटने में असफल होने पर अपराधियों द्वारा उन्हें पीछे से गोली मार दी गई। उनकी स्थिति अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना में वाहन चालक ने महिला पुलिसकर्मी को कुचल कर मारा, दारोगा समेत 2 जख्मी
ये भी पढ़ें:पटना में मर्डर के आरोपी को पुलिस ने मार दी गोली, भागने की कर रहा था कोशिश
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।