nineteen year old girl cloths torn rape attempt in mahubani bihar कपड़े फाड़ दिए, रेप का प्रयास किया और गहने लूट लिए; बिहार में 19 साल की युवती से हैवानियत, Bihar Hindi News - Hindustan
More

कपड़े फाड़ दिए, रेप का प्रयास किया और गहने लूट लिए; बिहार में 19 साल की युवती से हैवानियत

पीड़िता ने प्राथमिकी में कहा है कि नामजद सभी एक राय बनकर रात के लगभग 8 बजे जबरन घर घुसकर जोर जबरदस्ती करने लगे। गलत नीयत से कपड़े फाड़ दिया। घर में रखे समान को तहस - नहस कर दिया। शादी के लिए खरीददारी कर घर में रखे वस्त्र और आभूषण लूट लिए।

Thu, 12 June 2025 12:14 PMNishant Nandan हिन्दुस्तान, मधुबनी
share
कपड़े फाड़ दिए, रेप का प्रयास किया और गहने लूट लिए; बिहार में 19 साल की युवती से हैवानियत

बिहार के मधुबनी जिले में 19 साल की एक लड़की से हैवानियत की गई है। जिले के मधेपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में कुछ लोगों के द्वारा एक घर में घुसकर 19 वर्षीय युवती से दुष्कर्म करने का प्रयास सहित मारपीट व लूटपाट किए जाने का मामला सामने आया है। थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें भखराइन गांव के वार्ड चार निवासी कैलाश पासवान, श्रवण पासवान, हरेराम पासवान, सरोज पासवान, गणेश मुखिया, अजीत राम तथा जुलूम पासवान को आरोपी बनाया गया है।

पीड़िता ने प्राथमिकी में कहा है कि नामजद सभी एक राय बनकर रात के लगभग 8 बजे जबरन घर घुसकर जोर जबरदस्ती करने लगे। गलत नीयत से कपड़े फाड़ दिया। घर में रखे समान को तहस - नहस कर दिया। शादी के लिए खरीददारी कर घर में रखे वस्त्र और आभूषण लूट लिए। घटना में जख्मी हुई युवती एवं उनकी चाची का इलाज मधेपुर पीएचसी में किया गया। थानाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र राजू ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी भी की जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना में वाहन चालक ने महिला पुलिसकर्मी को कुचल कर मारा, दारोगा समेत 2 जख्मी
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।