Wife ran with lover after getting govt job husband sold his mom jewellery for study मां के गहने बेच पति ने पुलिस भर्ती की तैयारी करवाई, नौकरी लगते ही प्रेमी संग भाग गई पत्नी, Bihar Hindi News - Hindustan
More

मां के गहने बेच पति ने पुलिस भर्ती की तैयारी करवाई, नौकरी लगते ही प्रेमी संग भाग गई पत्नी

बिहार के वैशाली में एक पति ने अपनी मां के गहने बेचकर पत्नी को पढ़ाया और पुलिस भर्ती की तैयारी करवाई। जब बीवी की सरकारी नौकरी लग गई तो वह अपने प्रेमी के साथ भाग गई।

Fri, 13 June 2025 08:55 AMJayesh Jetawat हिन्दुस्तान, संवाद सूत्र, सहदेई बुजुर्ग (वैशाली)
share
मां के गहने बेच पति ने पुलिस भर्ती की तैयारी करवाई, नौकरी लगते ही प्रेमी संग भाग गई पत्नी

बिहार के वैशाली जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। सरकारी नौकरी लगने के बाद पत्नी ने अपने पति को छोड़ दिया और प्रेमी के साथ भाग गई। पीड़ित पति चांदपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला है। उसने स्थानीय प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। इससे संबंधित वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसकी पुष्टि नहीं हुई है। पति का आरोप है कि उसने मां के गहने बेचकर पत्नी को पुलिस भर्ती की तैयारी करवाई थी। जब उसकी नौकरी लग गई तो प्रेमी के चक्कर में पति को छोड़ दिया।

वायरल वीडियो में पति ने बताया कि उसकी शादी फरवरी 2020 में समस्तीपुर जिले में हुई थी। शुरुआत में पति-पत्नी के बीच सबकुछ ठीक चला। दोनों को एक बेटी हुई, जो अब 4 साल की हो गई है। साल 2023 में पत्नी की सरकारी विभाग में नौकरी लग गई। उसकी पोस्टिंग सुपौल जिले में हुई थी।

आरोप है कि ट्रेनिंग के दौरान ही पत्नी की एक युवक से नजदीकी बढ़ गई। पत्नी की जॉइनिंग के बाद पति 10 दिन के लिए उसके पास गया तो, वहां बीवी के अफेयर के बारे में उसे पता चला। जब पति ने विरोध किया तो, पत्नी ने उसे वहां से भगा दिया। इसी बीच पोस्टिंग वाली जगह से कुछ लोगों ने पत्नी और उसके प्रेमी के साथ बनाए आपत्तिजनक वीडियो पति को भेज दिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पत्नी से झगड़े में पिता ने दो बेटों को काटा, 3 माह के दिव्यांशु की मौत

पत्नी के वीडियो लेकर पति अपने ससुराल वालों को दिखाने गया। ससुराल में पत्नी के माता-पिता, चाचा-चाचा एवं उसके चचेरे भाइयों ने पति को भला-बुरा कहकर भगा दिया। पति का आरोप है कि ससुराल वालों ने उसे तलाक न देने पर किसी मुकदमे में फंसाकर बुरा अंजाम भुगतने की धमकी भी दी।

पति ने बताया कि उसने और उसके परिवार के लोगों ने शादी के बाद पत्नी के पढ़ने की इच्छा पूरी की थी। मां के गहने बेचकर बीवी को पढ़ाया, अब सरकारी नौकरी लग गई तो वह छोड़कर चली गई। चांदपुर थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि मामले को लेकर फिलहाल आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।