cousin brother give supari to kill brother in bihar begusarai बिहार में भाई ने भाई की ही सुपारी क्यों दे दी, 3 लाख रुपये देकर मरवा डाला, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में भाई ने भाई की ही सुपारी क्यों दे दी, 3 लाख रुपये देकर मरवा डाला

एसपी ने बताया कि अमित की हत्या के लिए मृतक के चचेरा भाई राहुल कुमार ने सूरज कुमार को तीन लाख रुपये की सुपारी दी थी। जबकि, राहुल के भाई प्रेम कुमार ने हेल्मेट पहनकर रेकी की थी। एसपी ने बताया कि पट्टीदारी रंजिश में घटना को अंजाम दिया गया।

Wed, 16 July 2025 10:02 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, निज प्रतिनिधि, बेगूसराय
share
बिहार में भाई ने भाई की ही सुपारी क्यों दे दी, 3 लाख रुपये देकर मरवा डाला

बिहार में एक चचेरे भाई ने अपने ही भाई को सुपारी देकर मरवा दिया। मामला बेगसूराय जिले का है। यहां लोहियानगर थाना के बाघा दुर्गास्थान के समीप सोमवार को दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने अमित कुमार को गोलियों से भून डाला। इससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी थी जबकि इसका सहयोगी प्रिंस कुमार गोली लगने से जख्मी हो गया था। पुलिस ने 24 घंटे के अंदर घटना में शामिल तीन बदमाशों को दबोच लिया। पुलिस के हत्थे चढ़े बदमाशों में सिंघौल थाना के मचहा निवासी दिलीप सिंह का पुत्र सूरज कुमार, मटिहानी थाना के रामदीरी नकटी टोल निवासी शंकर पोद्दार का पुत्र शुभम कुमार व सिंघौल थाना के राजापुर निवासी मिंटू यादव का पुत्र दीपक कुमार का नाम शामिल हैं।

पुलिस ने इनलोगों के पास से एक देसी पिस्तौल, दो गोलियां, नकद 2.71 लाख 800 रुपये, दो मोबाइल, एक हेल्मेट, बाइक की एक चाबी, घटना के समय पहना गया दो शर्ट व दो लाल रंग के गमछे आदि बरामद किया है। इन बदमाशों ने पुलिस के समक्ष अमित कुमार हत्याकांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए परत दर परत हत्याकांड का राज खोला।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में बह गया पुल और रेलवे ट्रेक पर गिरा मलबा, बारिश ने ला दी तबाही
ये भी पढ़ें:बिहार में सिपाही अब लाठी से संभालेंगे लॉ एंड ऑर्डर, हथियार की मनाही; नीति तैयार

इसके साथ ही 24 घंटे के अंदर अमित हत्याकांड का खुलासा हो गया। एसपी मंगलवार को अपने कार्यालय कक्ष में पत्रकारों के समक्ष मुखातिब थे। बदमाशों के स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर एसपी ने बताया कि अमित की हत्या के लिए मृतक के चचेरा भाई राहुल कुमार ने सूरज कुमार को तीन लाख रुपये की सुपारी दी थी। जबकि, राहुल के भाई प्रेम कुमार ने हेल्मेट पहनकर रेकी की थी। एसपी ने बताया कि पट्टीदारी रंजिश में घटना को अंजाम दिया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अमृत भारत शाम 4.30 बजे पटना स्टेशन से खुलेगी, दो ट्रेनों का टाइम टेबल तैयार
ये भी पढ़ें:पटना एयरपोर्ट पर उतरने के बाद रनवे से आगे निकला विमान, बाल-बाल बचे 173 यात्री

निशानदेही पर जमुई से तीन धराये

जख्मी शुभम की निशानदेही पर घटना में शामिल बदमाश सूरज कुमार, दीपक कुमार व सौरभ कुमार को जमुई पुलिस के सहयोग से दो मोबाइल फोन व नकद दो लाख 71 हजार 800 रुपये के साथ पकड़ा। निरूद्ध किए गए सूरज की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक देसी पिस्तौल, दो गोलियां, एक हेल्मेट, एक चाबी व कपड़े बरामद किये गये। हत्याकांड का खुलासा करने में सदर एसडीपीओ-वन सुबोध कुमार व लोहियानगर थानाध्यक्ष जितेन्द्र राम का सहयोग रहा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कम अंतर से हार-जीत वाली सीटों पर वोट छांटना चाहती है BJP, बोले तेजस्वी यादव
ये भी पढ़ें:राजद के मंत्रियों के घर अपराधी ठहरते थे, नित्यानंद राय ने तेजस्वी यादव को घेरा
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।