Tejashwi yadav said bjp want to cut vote from seats where we loss special intensive revision in bihar कम अंतर से हार-जीत वाली सीटों पर वोट छांटना चाहती है BJP, तेजस्वी यादव ने गिनाए आकंड़े, Bihar Hindi News - Hindustan
More

कम अंतर से हार-जीत वाली सीटों पर वोट छांटना चाहती है BJP, तेजस्वी यादव ने गिनाए आकंड़े

तेजस्वी यादव ने कहा कि चुनाव आयोग के माध्यम से बीजेपी का निशाना अब ऐसी हर सीट पर है। ऐसी ही सीटों के चुनिंदा बूथों, समुदायों और वर्गों के बहाने से ये लोग वोट छाँटना चाहते है। लेकिन हम सब सतर्क है, हमारे कार्यकर्ता हर जगह हर घर जाकर इनकी बदनीयती का भंडाफोड़ करते रहेंगे।

Wed, 16 July 2025 08:22 AMNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
कम अंतर से हार-जीत वाली सीटों पर वोट छांटना चाहती है BJP, तेजस्वी यादव ने गिनाए आकंड़े

बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता पुनरीक्षण का काम चल रहा है। विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण को लेकर विपक्षी दल लगातार चुनाव आयोग और बीजेपी को घेर रहे हैं। अब बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने दावा किया है कि पिछले चुनाव में जिन विधानसभा सीटों पर हार-जीत का अंतर काम था उन सीटों पर बीजेपी वोटों को छांटना चाहती है। तेजस्वी यादव ने इसके लिए अपने एक्स पोस्ट पर आकंड़े भी गिनाए हैं।

तेजस्वी यादव ने एक्स पर लिखा, 'बिहार में कुल 𝟕 करोड़ 𝟗𝟎 लाख मतदाता है। कल्पना कीजिए, बीजेपी के निर्देश पर अगर मिनिमम 𝟏 प्रतिशत मतदाताओं को भी छांटा जाता है तो लगभग 𝟕 लाख 𝟗𝟎 हज़ार मतदाताओं के नाम कटेंगे। यहा हमने केवल 𝟏 प्रतिशत की बात की है जबकि इनका इरादा इससे भी अधिक 𝟒-𝟓% का है। अगर हम इस एक प्रतिशत को यानि 𝟕 लाख 𝟗𝟎 हज़ार मतदाताओं को 𝟐𝟒𝟑 विधानसभा क्षेत्रों से विभाजित करते है तो प्रति विधानसभा 𝟑𝟐𝟓𝟏 मतदाताओं का नाम कटेगा। (𝟕,𝟗𝟎,𝟎𝟎𝟎/𝟐𝟒𝟑 = 𝟑𝟐𝟓𝟏)

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मतदाता पुनरीक्षण में छूटे लोगों से प्रपत्र लेने घर आएंगे बीएलओ, तीसरा चरण शुरू

बिहार में कुल 𝟕𝟕,𝟖𝟗𝟓 पोलिंग बूथ है और हर विधानसभा में औसतन 𝟑𝟐𝟎 बूथ है। अब अगर एक बूथ से 𝟏𝟎 वोट भी हटेंगे तो विधानसभा के सभी बूथों से कुल 𝟑𝟐𝟎𝟎 मत हट जायेंगे। (𝟑𝟐𝟎*𝟏𝟎 =𝟑,𝟐𝟎𝟎)। अब विगत दो विधानसभा चुनावों के क्लोज मार्जिन से हार-जीत वाली सीटों का आंकड़ा देखें तो 𝟐𝟎𝟏𝟓 विधानसभा चुनाव में 𝟑 हज़ार से कम मतों से हार-जीत वाली कुल 𝟏𝟓 सीटें थी एवं 𝟐𝟎𝟐𝟎 के चुनाव में 𝟑 हज़ार से कम वोटों से हार-जीत वाली कुल 𝟑𝟓 सीटें थी।

अगर 𝟓 हज़ार से कम अंतर से हार-जीत वाली सीटों को गिने तो 𝟐𝟎𝟏𝟓 में 𝟑𝟐 सीटें और 𝟐𝟎𝟐𝟎 में ऐसी कुल 𝟓𝟐 सीटें थी। चुनाव आयोग के माध्यम से बीजेपी का निशाना अब ऐसी हर सीट पर है। ऐसी ही सीटों के चुनिंदा बूथों, समुदायों और वर्गों के बहाने से ये लोग वोट छाँटना चाहते है। लेकिन हम सब सतर्क है, हमारे कार्यकर्ता हर जगह हर घर जाकर इनकी बदनीयती का भंडाफोड़ करते रहेंगे। हम लोकतंत्र को ऐसे खत्म नहीं होने देंगे।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राजद के मंत्रियों के घर अपराधी ठहरते थे, नित्यानंद राय ने तेजस्वी यादव को घेरा
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।