indigo flight overshoot at patna airport runway pilot make safe landing of plane पटना एयरपोर्ट पर उतरने के बाद रनवे से आगे निकला विमान, बाल-बाल बचे 173 यात्री; पायलट ने कराई दोबारा लैंडिंग, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पटना एयरपोर्ट पर उतरने के बाद रनवे से आगे निकला विमान, बाल-बाल बचे 173 यात्री; पायलट ने कराई दोबारा लैंडिंग

विमान के पायलट को लगा कि अगर इसी स्थिति में विमान को रनवे पर उतारा गया तो अनियंत्रित हो सकता है। इसीलिए उसने विमान को रनवे छूने के बाद ऊपर उठा लिया और दोबारा लैंडिंग कराई।

Wed, 16 July 2025 05:42 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, मुख्य संवाददाता, पटना
share
पटना एयरपोर्ट पर उतरने के बाद रनवे से आगे निकला विमान, बाल-बाल बचे 173 यात्री; पायलट ने कराई दोबारा लैंडिंग

पटना एयरपोर्ट पर एक बार फिर एक विमान हादसा टल गया है। दिल्ली-पटना इंडिगो की फ्लाइट (6 ई 2482) मंगलवार की रात पटना एयरपोर्ट पर हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बची। विमान रनवे पर उतरने के दौरान नियत बिंदु को पार (ओवरशूट) कर गया। पायलट ने होशियारी दिखाते हुए रनवे को छूने के बाद विमान को ऊपर ले लिया। फिर हवा में दो-तीन चक्कर लगाने के बाद विमान को वापस सुरक्षित उतारा।

विमान में सवार सभी 173 यात्री सुरक्षित हैं। एयरपोर्ट सूत्रों ने बताया कि मंगलवार की रात करीब 9 बजे पायलट ने विमान की लैंडिंग कराई। विमान का चक्का रनवे को छुआ, पर तय टचिंग प्वाइंट से आगे निकल गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:छाता या रेनकोट लेकर निकलें, पूरे बिहार में बारिश की चेतावनी; यहां ठनका गिरेगा
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना के इनकम टैक्स ऑफिस में CBI की रेड, इंस्पेक्टर समेत 2 कर्मियों को उठा ले गई

पायलट को लगा कि अगर इसी स्थिति में विमान को रनवे पर उतारा गया तो अनियंत्रित हो सकता है। इसीलिए उसने विमान को रनवे छूने के बाद ऊपर उठा लिया और दोबारा लैंडिंग कराई। पटना एयरपोर्ट का रनवे अपेक्षाकृत छोटा है। ऐसे में विमान की गति रनवे पर नियंत्रित नहीं रह पाती।

चिड़िया से टकराया था विमान

आपको याद दिला दे कि अभी हाल ही में पटना एयरपोर्ट पर एक और विमान हादसा टल गया था। इंडिगो एयरलाइंस की एक फ्लाइट उड़ान भरने के बाद चिड़िया से टकरा गई थी। इंडिगो एयरलाइंस की विमान संख्या 6ई 5009 ने सुबह 8 बजकर 45 मिनट पर उड़ान भरी थी और नौ बजे विमान लौट गई। उड़ान भरने के बाद विमान पक्षी से टकराया था और विमान में कंपन महसूस हुई थी। इसके बाद पायलट ने विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करवाई थी। विमान में 175 लोग सवार थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना एयरपोर्ट पर टला विमान हादसा, चिड़िया से टकरा इंडिगो की फ्लाइट वापस लौटी
ये भी पढ़ें:कोई भगवान को याद करने लगा तो कोई.., पटना में बाल-बाल बचे विमान यात्री क्या बोले
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।