bridge washed away and debris on railway track in gaya after heavy rain बिहार में बह गया पुल और रेलवे ट्रेक पर गिरा मलबा, बारिश ने ला दी तबाही, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में बह गया पुल और रेलवे ट्रेक पर गिरा मलबा, बारिश ने ला दी तबाही

Bihar Flood: गयाजी जिले में रातभर हुई बारिश से कई इलाकों में पानी भर गया। यहां शेरघाटी शहर के पलकिया शेरपुर और फतेहपुर आदि को जोड़ने वाली सड़क के बीच बना पुल बह गया। शेरघाटी की मोरहर नदी में जबरदस्त पानी आया है।

Wed, 16 July 2025 09:19 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान टीम, गया जी
share
बिहार में बह गया पुल और रेलवे ट्रेक पर गिरा मलबा, बारिश ने ला दी तबाही

Bihar Flood: बिहार में मानसून सक्रिय हुआ है। इसकी वजह से राज्य के कई जिलों में बारिश हो रही है। गयाजी में रातभर हुई बारिश का असर आम जन जीवन पर पड़ा है। यहां कई रिहायशी इलाकों में पानी भर गया तो वहीं लगातार तेज बारिश की वजह से पहाड़ से गिरकर मलबा रेलवे ट्रैक पर आ गया। रेल पटरी पर मलबा गिरने से कई ट्रेनों के परिचालन पर भी असर पड़ा है। गयाजी जिले में रातभर हुई बारिश से कई इलाकों में पानी भर गया। यहां शेरघाटी शहर के पलकिया शेरपुर और फतेहपुर आदि को जोड़ने वाली सड़क के बीच बना पुल बह गया। शेरघाटी की मोरहर नदी में जबरदस्त पानी आया है।

इमामगंज में 24 घंटे से लगातार हो से से पकरी गुरिया गांव के बधार में बाढ़ आ गई है। बारिश से आई तबाही की वजह से धान की फसल यहां बह गई और किसान परेशान हो गए हैं। इसके अलावा बोधगया के निचले इलाकों में कई घरों में भी पानी घुस गया। इन घरों में रहने वाले लोग काफी मुश्किल हालातों का सामना कर रहे हैं। बोधगया में बतसपुर गांव के पास बतसपुर-मोराटाल सड़क कट गई है। बतसपुर डैम पर पानी के दबाब के कारण मुहाने नदी से निकलने वाला मोराटाल पईन टूट गया है। यहां सड़क का अब भी कटाव जारी है।

Flood in gaya after heavy rain
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:छाता या रेनकोट लेकर निकलें, पूरे बिहार में बारिश की चेतावनी; यहां ठनका गिरेगा

इधर गया-कोडरमा रूट पर बसकटवा-यदुग्राम घाटी रेल सेक्शन में रेलवे ट्रैक पर मलबा गिर गया। रेल ट्रैक पर मलबा गिरने की वजह से कई ट्रेनों का परिचालन बाधित हो गया। अप लाइन में सात घंटे तक ट्रेनों का परिचालन बाधित रहा। जानकारी के मुताबिक, लगातार तेज वर्षा होने से रात 11 बजे पहाड़ से मलवा खिसककर रेल पटरी पर आ गिरा।

इसके बाद आरपीएफ और रेल कर्मियों ने तुरंत मोर्चा संभाला और इस ट्रेक पर ट्रेनों का परिचालन रुकवाया गया। अधिकारी और कर्मी तुरंत राहत कार्यों में जुट गए। कड़ी मेहनत मशक्कत के बाद रेल पटरी से मलबा हटाया जा सका। अप लाइन पर सुबह छह बजे से और डाउन लाइन पर रात 2 बजे से ट्रेनों का परिचालन शुरू किया गया।

gaya debris on railway track
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में सिपाही अब लाठी से संभालेंगे लॉ एंड ऑर्डर, हथियार की मनाही; नीति तैयार

प्रभावित ट्रेनों की सूची

  • 3010 डाउन देहरादून एक्सप्रेस
  • हटिया- इस्लामपुर एक्सप्रेस
  • धनबाद फिरोजपुर एक्सप्रेस
  • नेताजी हावड़ा-कालका मेल
  • गंगा -दामोदर

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अमृत भारत शाम 4.30 बजे पटना स्टेशन से खुलेगी, दो ट्रेनों का टाइम टेबल तैयार
ये भी पढ़ें:पटना एयरपोर्ट पर उतरने के बाद रनवे से आगे निकला विमान, बाल-बाल बचे 173 यात्री
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।