bihar police constable will use only stick to maintain law and order बिहार में सिपाही अब लाठी से संभालेंगे लॉ एंड ऑर्डर, हथियार की मनाही; पुलिस मुख्यालय की नई पॉलिसी, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में सिपाही अब लाठी से संभालेंगे लॉ एंड ऑर्डर, हथियार की मनाही; पुलिस मुख्यालय की नई पॉलिसी

अपर पुलिस महानिदेशक (प्रोविजनिंग) अजिताभ कुमार ने बताया कि नई नीति के तहत विधि व्यवस्था एवं सामान्य गश्ती को लेकर पुलिसकर्मियों को बड़े हथियारों की जगह छोटे और हल्के हथियार दिये जा रहे हैं।

Wed, 16 July 2025 06:55 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटना
share
बिहार में सिपाही अब लाठी से संभालेंगे लॉ एंड ऑर्डर, हथियार की मनाही; पुलिस मुख्यालय की नई पॉलिसी

बिहार में विधि-व्यवस्था के दौरान सिपाही अब हथियारों की जगह लाठी का इस्तेमाल करेंगे। हथियारों का इस्तेमाल सिर्फ पुलिस अभियान और प्रशिक्षण के दौरान ही होगा। इसको लेकर बिहार पुलिस मुख्यालय ने नई नीति तैयार की है। इस नीति के तहत बिहार पुलिस मुख्यालय विभिन्न जिला और इकाइयों को बड़ी मात्रा में बीपी हेलमेट, पॉली कार्बोनेट लाठी, शील्ड और बॉडी प्रोटेक्टर की खरीद कर उपलब्ध करा रहा है।

थ्री नॉट थ्री की जगह मिली एसएलआर राइफल

अपर पुलिस महानिदेशक (प्रोविजनिंग) अजिताभ कुमार ने बताया कि नई नीति के तहत विधि व्यवस्था एवं सामान्य गश्ती को लेकर पुलिसकर्मियों को बड़े हथियारों की जगह छोटे और हल्के हथियार दिये जा रहे हैं। वर्तमान में थ्री नॉट थ्री राइफल को फेज आउट करते हुए संबंधित पुलिसकर्मियों को उनकी जगह एसएलआर 7.62 एमएम राइफल उपलब्ध कराई जा चुकी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:छाता या रेनकोट लेकर निकलें, पूरे बिहार में बारिश की चेतावनी; यहां ठनका गिरेगा

थ्री नॉट थ्री में हर फायर के बाद कारतूस बदलना पड़ता है, जबकि एसएलआर में एक बार में ही 20 राउंड फायरिंग की सुविधा होती है। इनके साथ ही विशेष इकाइयों को ऑटोमेटिक गन दिये जा रहे हैं, जो लगातार फायर करने में सक्षम हैं। वहीं, डायल 112 के इमरजेंसी रिस्पांस वाहनों में तैनात पुलिस कर्मियों को राइफल की जगह पिस्टल दी गई है। हल्के और आधुनिक उपकरण मिलने से पुलिसकर्मियों की कार्य क्षमता बढ़ेगी।

प्रशिक्षण के लिए अलग से राइफल की खरीद

एडीजी प्रोविजनिंग ने बताया कि सूबे में 21 हजार से अधिक सिपाहियों की बहाली हो चुकी है, जबकि 19 हजार से अधिक सिपाही की बहाली होनी है। उनके प्रशिक्षण को लेकर अलग से राइफल और गोला-बारूद की खरीद की गई है। इनमें डमी के साथ ही वास्तविक हथियार और आयुध शामिल हैं। सभी प्रशिक्षण संस्थानों को यह प्रशिक्षण सामग्री उपलब्ध कराई गयी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना एयरपोर्ट पर उतरने के बाद रनवे से आगे निकला विमान, बाल-बाल बचे 173 यात्री
ये भी पढ़ें:पटना के इनकम टैक्स ऑफिस में CBI की रेड, इंस्पेक्टर समेत 2 कर्मियों को उठा ले गई
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।