jdu mla gopal mandal said i bring cm nitish son nishant in politics otherwise jdu will end निशांत को मैंने राजनीति में लाया, नहीं आएंगे तो JDU खत्म हो जाएगी; बोले CM नीतीश के विधायक गोपाल मंडल, Bihar Hindi News - Hindustan
More

निशांत को मैंने राजनीति में लाया, नहीं आएंगे तो JDU खत्म हो जाएगी; बोले CM नीतीश के विधायक गोपाल मंडल

  • अब जनता दल यूनाइटेड के एक विधायक ने निशांत को लेकर बड़ा दावा किया है। जदयू विधायक गोपाल मंडल (JDU MLA Gopal Mandal) ने दावा किया है कि निशांत को राजनीति में वो ही लेकर आए हैं। गोपाल मंडल ने कहा कि अगर निशांत जदयू में नहीं आए तो जेडीयू खत्म हो जाएगा।

Tue, 22 April 2025 02:23 PMNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
निशांत को मैंने राजनीति में लाया, नहीं आएंगे तो JDU खत्म हो जाएगी; बोले CM नीतीश के विधायक गोपाल मंडल

बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। इस चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के राजनीति में आने को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। हालांकि, अभी तक खुद नीतीश कुमार या उनके बेटे निशांत ने राजनीति में एंट्री को लेकर कुछ भी नहीं कहा है। लेकिन अब जनता दल यूनाइटेड के एक विधायक ने निशांत को लेकर बड़ा दावा किया है। जदयू विधायक गोपाल मंडल (JDU MLA Gopal Mandal) ने दावा किया है कि निशांत को राजनीति में वो ही लेकर आए हैं। गोपाल मंडल ने कहा कि अगर निशांत जदयू में नहीं आए तो जेडीयू खत्म हो जाएगा।

पत्रकारों से बातचीत में गोपाल मंडल ने कहा, ‘निशांत को मैने लाया है, निशांत का आना तय है। अगर निशआंत नहीं आएंगे तो जेडीयू समाप्त हो जाएगी। कोई किसी का बात नहीं समझेगा। जेडीयू में वैसा कोई लीडर नहीं है जो इस पोस्ट (मुख्यमंत्री के पोस्ट) को संभाल सके।’जब JDU विधायक से पूछा गया कि क्या आप लोग इसे लेकर मुख्यमंत्री से मिलते हैं? तब इसपर गोपाल मंडल ने कहा कि हां मिलते रहते हैं। वो आ चुके हैं और पोस्टर भी निकलना शुरू हो चुका है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महिला कलाकार की गाल पर नोट चिपकाया और किया डांस, JDU विधायक गोपाल मंडल का अंदाज

निशांत चुनाव लड़ेंगे या नहीं, क्या बोले गोपाल मंडल

देखिए जब हीरो निकलता है तो उसका पहरा जूता नजर आता है. फिर चलते-चलते हल्का पैजामा, चलते-चलते घुटना। उसके बाद एकाएक घड़ी और तब आता है चश्मा। तो आ रहे हैं निशांत जी। अचानक कैसे आ जाएंइगे। पहले रिहर्सल होता है। क्या निशांत चुनाव लड़ेंगे? इस सवाल के जवाब में गोपाल मंडल ने कहा कि वो चुनाव लड़ेंगे या नहीं, यह मैं नहीं कह सकता हूं लेकिन नेता वो रहेंगे।

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत के राजनीति में आने की अटकलें लंबे समय से लगती रही हैं। पटना में निशांत को राजनीति में लाने की मांग को लेकर कुछ समय पहले पोस्टर भी लगाए गए थे। इस पोस्टर में मांग की गई थी कि निशांत को पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी दी जाए। हालांकि, निशांत ने अब तक इस मुद्दे पर कुछ भी नहीं कहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना में निशांत को लेकर JDU कार्यकर्ताओं ने लगाए पोस्टर, दो मांगें भी रखी
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:BJP नेता के घर शराब पार्टी, बाहर निकलते ही प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।