Chirag thanked Nitish on Bihar Youth Commission Tejashwi said copycat government is stealing our promises बिहार युवा आयोग पर चिराग ने नीतीश को थैंक्यू कहा, तेजस्वी बोले- हमारे वादे चुरा रही नकलची सरकार, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार युवा आयोग पर चिराग ने नीतीश को थैंक्यू कहा, तेजस्वी बोले- हमारे वादे चुरा रही नकलची सरकार

बिहार युवा आयोग के गठन पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने नीतीश सरकार को बधाई दी, और आभार जताया है। वहीं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने तंज कसते हुए कहा कि नकलची सरकार उनके वादे चुरा रही है। दरअसल युवा सम्मेलन में तेजस्वी ने कहा था कि अगर महागठबंधन की सरकार बनी, तो युवा आयोग का गठन करेंगे।

Tue, 8 July 2025 03:09 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
बिहार युवा आयोग पर चिराग ने नीतीश को थैंक्यू कहा, तेजस्वी बोले- हमारे वादे चुरा रही नकलची सरकार

बिहार की नीतीश सरकार ने राज्य में बिहार युवा आयोग के गठन को मंजूरी दे दी है। जिसका उद्देश्य युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने, उन्हें प्रशिक्षित करने तथा सशक्त और सक्षम बनाना है। युवा आयोग में एक अध्यक्ष, दो उपाध्यक्ष और सात सदस्य होंगे, जिनकी अधिकतम उम्र सीमा 45 वर्ष होगी। यह आयोग इस बात की निगरानी करेगा कि राज्य के स्थानीय युवाओं को राज्य के भीतर निजी क्षेत्र के रोजगारों में प्राथमिकता मिले, साथ ही राज्य के बाहर अध्ययन करने वाले और काम करने वाले युवाओं के हितों की भी रक्षा हो। लेकिन नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर उनके वादे चुराने का आरोप लगाया है। तो वहीं एनडीए के सहयोगी और लोजपा आर के अध्यक्ष चिराग पासवान ने सीएम नीतीश का आभार जताया।

तेजस्वी यादव ने ट्वीट करते हुए कहा कि हम है आगे-आगे और हमारे पीछे-पीछे है 20 सालों की थकाऊ-उबाऊ, बिकाऊ-दिखाऊ खटारा सरकार। जो वादा हम करते हैं उसको यह नकलची एनडीए सरकार तुरंत कॉपी कर लेती है क्योंकि थके हुए लोगों के पास अपना कोई विज़न, रोड मैप और ब्लूप्रिंट नहीं है। अब युवा प्रदेश बिहार इस नकलची और निकम्मी सरकार से छुटकारा चाहता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चिराग के बोलते ही नीतीश सरकार पर टूट पड़े अरुण भारती, तेजस्वी जैसा गिन रहे अपराध
ये भी पढ़ें:मतदाता सूची पुनरीक्षण रोकें, INDIA गठबंधन की मांग; तेजस्वी बोले- भ्रम है
ये भी पढ़ें:पारस और सोरेन को साथ लेने के लिए तेजस्वी तैयार, कहा- जल्द फैसला लेगा महागठबंधन

दरअसल कुछ दिन पहले तेजस्वी यादव ने युवा चौपाल में ये वादा किया था कि अगर महागठबंधन की सरकार आई तो वो युवा आयोग का गठन करेंगे। लेकिन उनका ये वादा नीतीश सरकार ने पहले ही पूरा कर दिया। जिस पर तेजस्वी ने तंज कसा है। वहीं दूसरी तरफ एलजेपी-आर के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने नीतीश सरकार को युवा आयोग के गठन की बधाई दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता वाली कैबिनेट ने आज 'बिहार युवा आयोग' के गठन को मंजूरी दे दी है, जो राज्य के युवाओं के हितों को समर्पित तरीके से आगे बढ़ाने के लिए एक ऐतिहासिक कदम है।

यह आयोग प्रदेश के युवाओं के हितों की रक्षा, उनके समग्र विकास तथा रोजगार, शिक्षा और कौशल के क्षेत्र में योजनागत सहयोग सुनिश्चित करेगा। युवाओं के सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में यह एक सशक्त कदम है। अब बिहार के युवाओं की आवाज़ और सशक्त होगी। उन्होंने कहा कि युवा आयोग का गठन 'बिहार फर्स्ट-बिहारी फर्स्ट' के विजन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है। मैं और मेरी पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) इस फैसले का हार्दिक स्वागत करती है और मुख्यमंत्री जी का आभार प्रकट करती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:खेमका मर्डर पर चिराग ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल; बोले- सुशासन की सरकार…
ये भी पढ़ें:पहले रूडी का छपरा, फिर ललन का मुंगेर, तब मांझी का गया; चिराग की चाल तेज
ये भी पढ़ें:तेजस्वी या सम्राट जैसा नहीं बनेंगे चिराग; बोले- डिप्टी सीएम लोजपा से कोई और बने
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।