india alliance demand to stop special intensive revision of voter list tejashwi yadav said confusion among people मतदाता सूची पुनरीक्षण रोकें, INDIA गठबंधन की मांग; तेजस्वी यादव बोले- एक दिन में 3 आदेश अलग-अलग आ रहे, Bihar Hindi News - Hindustan
More

मतदाता सूची पुनरीक्षण रोकें, INDIA गठबंधन की मांग; तेजस्वी यादव बोले- एक दिन में 3 आदेश अलग-अलग आ रहे

तेजस्वी यादव ने कहा कि चुनाव आयोग के आधिकारिक आदेशों में विरोधाभास है। यह चिंताजनक है। पहले कहा गया कि दस्तावेज बाद में दिए जा सकते हैं। फिर कहा गया कि 25 जुलाई तक ही दस्तावेज देने हैं। हर घंटे नए आदेश जारी किए जा रहे हैं। इससे लोगों में भ्रम उत्पन्न हो रहा है।

Mon, 7 July 2025 01:53 PMNishant Nandan हिन्दुस्तान टीम, पटना
share
मतदाता सूची पुनरीक्षण रोकें, INDIA गठबंधन की मांग; तेजस्वी यादव बोले- एक दिन में 3 आदेश अलग-अलग आ रहे

इंडिया गठबंधन ने बिहार में हो रहे मतदाता गहन पुनरीक्षण को तत्काल रोकने की मांग की है। इंडिया गठबंधन ने इस काम को बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Election) के बाद कराए जाने की मांग की है। सोमवार को अपने सरकारी आवास एक पोलो रोड में पत्रकारों से बातचीत में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने कहा कि चुनाव आयोग एक दिन में तीन अलग-अलग दिशा-निर्देश जारी कर रहा है। आयोग के आधिकारिक आदेशों में विरोधाभास है। यह चिंताजनक है। पहले कहा गया कि दस्तावेज बाद में दिए जा सकते हैं। फिर कहा गया कि 25 जुलाई तक ही दस्तावेज देने हैं। हर घंटे नए आदेश जारी किए जा रहे हैं। इससे लोगों में भ्रम उत्पन्न हो रहा है। लोगों में अविश्वास पनप रहा है। फॉर्म बांटने का दावा आईवाश है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि आयोग भ्रम में है। आयोग का यह निर्णय निरंकुश भरा है। इसकी कोई आवश्यकता नहीं है। वह किसके प्रभाव में काम कर रहा है, यह सबों को पता है। नौ जुलाई को हम पूरे बिहार में चक्का जाम करेंगे। ट्रेड यूनियन के इस आंदोलन को हम समर्थन कर रहे हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी नौ को पटना आ रहे हैं। आयकर गोलम्बर से वीरचंद पटेल होते हुए शहीद स्मारक तक हम जाएंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में 9 जुलाई के बंद में राहुल भी रहेंगे, विपक्ष के चक्का जाम को देंगे धार

वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी ने कहा कि बिहार में स्कूल बंद हो गया है। शिक्षक को इस काम में लगाकर बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। जनता क्या चाह रही है, वह आयोग नहीं जानना चाह रहा है। आयोग को कठघड़े में रखा जा रहा है। चुनाव आयोग गंभीरता से इस मामले को समझे।

महागठबंधन में शामिल भाकपा माले के राज्य सचिव कुणाल ने कहा कि नोटबंदी की तर्ज पर वोटबंदी की जा रही है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आयोग इस फैसले को वापस ले। भाजपा की साजिश से आयोग पीछे हटे। भाकपा के रामबाबू कुमार और माकपा के अवधेश कुमार ने चुनाव आयोग के निर्णय को लोकतंत्र पर हमला बताया और कहा कि चुनाव आयोग का दुरुपयोग किया जा रहा है। भाजपा अपने पक्ष में फैसला कराना चाहती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में वोटर 25 जुलाई के पहले कभी भी जमा कर सकते हैं दस्तावेज, SIR जारी
ये भी पढ़ें:वोटरों को राहत,मतदाता सूची पुनरीक्षण में बिना दस्तावेज जमा करा सकेंगे गणना फॉर्म
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।