Chirag raised questions on law and order on Khemka murder said such incidents happen in a government of good governance खेमका मर्डर पर चिराग ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल; बोले- सुशासन की सरकार में ऐसी घटनाएं..., Bihar Hindi News - Hindustan
More

खेमका मर्डर पर चिराग ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल; बोले- सुशासन की सरकार में ऐसी घटनाएं...

पटना में गोपाल खेमका की हत्या को लेकर विपक्ष लगातार नीतीश सरकार पर हमलावर है। अब एनडीए में नीतीश के सहयोगी चिराग पासवान ने भी बिहार की कानून व्यवस्था को ध्वस्त बताया है। और कहा कि अगर पटना में ये हाल है, तो गांवों में क्या हो रहा होगा?

Sun, 6 July 2025 03:22 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
खेमका मर्डर पर चिराग ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल; बोले- सुशासन की सरकार में ऐसी घटनाएं...

राजधानी पटना में बड़े कारोबारी गोपाल खेमका हत्याकांड को लेकर नीतीश सरकार की कानून व्यवस्था सवालों के घेरे में है। विपक्ष लगातार हमलावर है। अब एनडीए में नीतीश के सहयोगी और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने भी बिहार के लॉ एंड ऑर्डर को लेकर चिंता जाहिर की है। नीतीश कुमार का नाम लिए बगैर उन्होने कहा कि जिस तरह बिहार में अपराध बढ़े हैं, और कानून व्यवस्था ध्वस्त हुई है, यह चिंता का विषय है। अगर पटना के पॉश इलाके में ऐसी घटना हुई है, तो हम कल्पना ही कर सकते हैं कि गांवों में क्या हो रहा होगा।

लोजपा आर के अध्यक्ष चिराग ने कहा कि सुशासन के लिए जानी जाने वाली सरकार के राज में ऐसी घटनाएं होना चिंताजनक है, तब विपक्ष को बोलने का मौका मिलेगा। ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए सख्त कार्रवाई की जरूरत है।

इससे पहले चिराग की पार्टी के ही सांसद राजेश वर्मा ने भी नीतीश सरकार पर सीधा हमला बोला था। उन्होने कहा था कि बिहार में व्यापारी और वैश्य समाज सुरक्षित नहीं है। कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। अब वही बात एलजेपी-आर के अध्यक्ष ने दोहराई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त; चिराग के सांसद का नीतीश सरकार पर हमला
ये भी पढ़ें:...तो तेजस्वी यादव का खाल नोंच लिया होता, खेमका मर्डर केस पर बरसे नेता प्रतिपक्ष
ये भी पढ़ें:गोपाल खेमका के खानदान को कौन खत्म करना चाहता है, पुलिस की रेड पर कातिल फरार

इससे पहले विपक्ष लगातार इस मामले पर नीतीश सरकार को घेरता आ रहा है। नेका प्रतिपक्ष तेजस्वी ने कहा कि एनडीए के शासन में अब तक 65,000 हत्याएं हो चुकी है फिर भी मंगलराज है। मजाल है, मुख्यमंत्री किसी घटना पर कोई व्यक्तव दे सकें?

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पूरा बिहार हिल गया, ये महाजंगलराज है; गोपाल खेमका हत्याकांड पर बोले तेजस्वी
ये भी पढ़ें:गोपाल खेमका हत्याकांड के बेऊर जेल से जुड़ रहे तार! SIT की रेड में क्या मिला?

आपको बता दें शुक्रवार की देर रात 11 बज 20 मिनट पर गोपाल खेमका बांकीपुर क्लब से रामगुलाम चौक के समीप कटारुका निवास के गेट पर पहुंचे थे। यहां छठे तल्ले पर उनका फ्लैट है। गेट के पास ही पहले से घात लगाए एक शूटर ने उन्हें गोली मार दी। परिजन आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले गये, जहां डॉक्टरों ने व्यवसायी को मृत घोषित कर दिया। घरवालों का आरोप है कि सूचना देने के दो घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।