Tejashwi is ready to take Pashupati Paras and Hemant Soren along said- Mahagathbandhan will take a decision soon पशुपति पारस और हेमंत सोरेन को साथ लेने के लिए तेजस्वी तैयार, कहा- जल्द फैसला लेगा महागठबंधन, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पशुपति पारस और हेमंत सोरेन को साथ लेने के लिए तेजस्वी तैयार, कहा- जल्द फैसला लेगा महागठबंधन

पशुपति पारस की रालोजपा और हेमंत सोरेन की जेएमएम जल्द महागठबंधन में शामिल हो सकती है। इस मामले पर तेजस्वी यादव ने कहा कि हमने गठबंधन के सहयोगी दलों के सामने प्रस्ताव रखा है। जल्द ही फैसला ले लेंगे। एनडीए को हराने की चाहत रखने वाले सबका साथ मिले, इससे बढ़िया क्या हो सकता है?

Sat, 5 July 2025 10:09 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
पशुपति पारस और हेमंत सोरेन को साथ लेने के लिए तेजस्वी तैयार, कहा- जल्द फैसला लेगा महागठबंधन

बिहार चुनाव के मद्देनजर बहुत जल्द पशुपति पारस की रालोजपा और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) महागठबंधन का हिस्सा बनेगी। शनिवार को पद्मभूषण रामविलास पासवान की जयंती समारोह में रालोजपा कार्यालय पहुंचे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि धर्मनिरपेक्षता और समाजवाद के मुद्दे को लेकर पशुपति पारस ने महागठबंधन में आने की इच्छा जताई है। महागठबंधन के जितने भी हमारे सहयोगी दल हैं, हमने उनके सामने इनके प्रस्ताव को रख दिया है। हम लोगों को लगता है कि जल्द ही इस पर निर्णय लेंगे।

तेजस्वी ने कहा कि महागठबंधन को एनडीए को हराने की चाहत रखने वाले सबका साथ मिले, इससे बढ़िया क्या हो सकता है। उन्होंने कहा कि इसी सिलसिले में हमको रांची भी जाना था, लेकिन शिबू सोरेन की तबियत ठीक नहीं थी। वे अस्पताल में भर्ती हैं। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी बात हुई है। उनकी भी इच्छा थी कि महागठबंधन में आएं। हम लोग जल्दी इस पर फैसला ले लेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रालोजपा का महागठबंधन में जाना तय, पारस बोले- तेजस्वी से मिलकर अंतिम फैसला
ये भी पढ़ें:NDA से निकलने के बाद पहली बार मोदी विरोध में आए पशुपति पारस, गठबंधन पर भी बोला

आपको बता पशुपति पारस के एनडीए से अलग होने के बाद से महागठबंधन में शामिल होने की चर्चा थी। इसी साल जनवरी में दही-चूड़ा भोज पर जब राजद चीफ लालू यादव उनके घर पहुंचे थे। तभी से महागठबंधन में पारस के आने की अटकलें तेज हो गई थी। कई बार रालोजपा चीफ ने भी इशारों-इशारों में बता दिया था, कि वो देर-सबेर महागठबंधन के सहयोगी बनेंगे। वहीं हेमंत सोरेन की झारखंड मुक्ति मोर्चा भी महागठबंधन में शामिल होने की तैयारी में है। हालांकि पार्टी के नेता ये भी कह चुके हैं कि अगर महागठबंधन में जेएमएम शामिल नहीं हुई तो बिहार में एक दर्जन से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हेमंत सोरेन ने दी तेजस्वी को टेंशन!महागठबंधन में जेएमएम ने मांगी दर्जनभर सीटें

आपको बता दें झारखंड विधानसभा चुनाव में लालू यादव की आरजेडी इंडिया अलायंस का हिस्सा थी। हेमंत सोरेन ने राजद को 6 सीटें दी थी। जिसमें 4 सीटों पर आरजेडी ने जीत दर्ज की थी। एक विधायक सोरेन कैबिनेट में मंत्री भी है। ऐसे में जेएमएम में महागठबंधन में शामिल होने की पूरी आस है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।