Chirag Paswan threatened to be blown up with a bomb posted on Insta LJPR filed FIR चिराग पासवान को बम से उड़ाने की धमकी; इंस्टा पर किया पोस्ट, एलजेपी-आर ने दर्ज कराई FIR, Bihar Hindi News - Hindustan
More

चिराग पासवान को बम से उड़ाने की धमकी; इंस्टा पर किया पोस्ट, एलजेपी-आर ने दर्ज कराई FIR

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को जान से मारने की धमकी मिली है। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान को फोन कर 20 जुलाई तक बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। यह धमकी टाइगर मिराज इदरीसी नामक अकाउंट से दी है।

Fri, 11 July 2025 09:17 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
चिराग पासवान को बम से उड़ाने की धमकी; इंस्टा पर किया पोस्ट, एलजेपी-आर ने दर्ज कराई FIR

लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को दक्षा प्रिया नामक पत्रकार के इंस्टाग्राम अकाउंट पोस्ट पर जान से मारने की धमकी दी गई है। यह धमकी टाइगर मिराज इदरीसी नामक अकाउंट से दी है। इस संबंध में लोजपा रामविलास के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता राजेश भट्ट की तरफ से साइबर थाने में प्राथमिक दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।

आपको बता दें हाल ही में छपरा में पार्टी की रैली में चिराग पासवान ने ऐलान किया था कि उनकी पार्टी बिहार विधानसभा में सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसके साथ ही चिराग ने यह भी कहा था कि वो खुद भी बिहार में विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चिराग पासवान के मन में क्या? बिहार की 243 सीटों पर चुनाव लड़ने का किया ऐलान
ये भी पढ़ें:मंच पर कुछ बोलते हैं, नीचे कुछ और; गठबंधन धर्म पर JDU मंत्री की चिराग को नसीहत

इससे पहले एनडीए के सहयोगी और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा को भी जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। उन्हें दूसरी बार फोन पर तीन मैसेज भेजकर धमकी दी गई है। जिसकी जानकारी उन्होने खुद सोशल मीडिया के एक्स पर पोस्ट करके दी थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आपको नहीं छोड़ेंगे... RLM चीफ उपेंद्र कुशवाहा को फिर मिली जान से मारने की धमकी
ये भी पढ़ें:कुशवाहा को लॉरेंस के नाम से धमकी देने वाला गिरफ्तार, पार्टी में कर चुका है काम
ये भी पढ़ें:उपेंद्र कुशवाहा को जान से मारने की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई के नाम से आया कॉल
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।