आपको छोड़ेंगे नहीं... RLM चीफ उपेंद्र कुशवाहा को फिर मिली जान से मारने की धमकी
राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा को एक बार फिर से जान से मारने की धमकी मिली है। उनके फोन पर 7780012505 नंबर से धमकी तीन मैसेज आए है। जिसकी जानकारी उन्होन सोशल मीडिया पर पोस्ट करके दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

एनडीए के सहयोगी, राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा को एक बार फिर धमकी भरे मैसेज मिले हैं। जिसकी जानकारी उन्होने सोशल मीडिया पर शेयर की है। उपेंद्र कुशवाहा को उनके मोबाइल पर धमकी भरे तीन संदेश मिले हैं। उन्होंने लिखा है कि सोमवार की शाम 7 बज कर 25 मिनट से 7 बज कर 36 मिनट के बीच मोबाइल नंबर 7780012505 से धमकी भरे संदेश मिले हैं। उन्होंने कहा कि इसके पूर्व भी मुझे धमकियां मिल चुकी हैं, जिसको लेकर स्थानीय प्रशासन को अवगत कराया जा चुका है। इससे पहले लॉरेंस बिश्नोई के नाम से जान से मारने की धमकी मिली थी।
धमकी भरे मैसेज में लिखा है कि राजनीति मत करो, सही नहीं हो रहा, नहीं छोड़ेंगे आपको। पिछली बार धमकी दिया था. बबलू की तरफ से हम बोल रहे हैं। हम छोड़ने वालों में नहीं है। आपको 15 तारीख को पता चल जाएगा। हम पूरा बिहार हिला देंगे। इससे पहले उपेंद्र कुशवाहा को धमकी देने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्वोई गैंग का मेंबर बताया था। और कहा था कि अपराध के खिलाफ नहीं बोलते हो, पुलिस लोगों को मारती है, उसके खिलाफ नहीं बोलते हो, आरजेडी के खिलाफ नहीं बोलते हो।
हालांकि पुलिस ने इस मामले में धमकी देने वाले शख्स को पटना से गिरफ्तार किया था। जिसकी पहचान राकेश कुमार के तौर पर हुई थी। ह मूलरूप से सीवान जिले का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि वह पूर्व में कुशवाहा की पार्टी से जुड़ा हुआ था। उनके हालिया एक बयान से खफा था, इसलिए लॉरेंस के नाम पर उन्हें धमकी दी।




साइन इन