Upendra Kushwaha Lawrence Bishnoi threat accused arrested who worked in his party earlier उपेंद्र कुशवाहा को लॉरेंस बिश्नोई के नाम से धमकी देने वाला गिरफ्तार, पार्टी में कर चुका है काम, Bihar Hindi News - Hindustan
More

उपेंद्र कुशवाहा को लॉरेंस बिश्नोई के नाम से धमकी देने वाला गिरफ्तार, पार्टी में कर चुका है काम

राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा को लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर जान से मारने की धमकी देने वाला उनकी पार्टी में काम कर चुका कार्यकर्ता ही निकला है। सीवान के रहने वाले राकेश कुमार को पटना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Sat, 21 June 2025 10:54 PMJayesh Jetawat हिन्दुस्तान, वरीय संवाददाता, पटना
share
उपेंद्र कुशवाहा को लॉरेंस बिश्नोई के नाम से धमकी देने वाला गिरफ्तार, पार्टी में कर चुका है काम

राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) के अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम से धमकी देने वाला पकड़ा गया है। पटना पुलिस ने शनिवार को उसे गिरफ्तार किया। आरोपी का नाम राकेश कुमार है। वह मूलरूप से सीवान जिले का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि वह पूर्व में कुशवाहा की पार्टी से जुड़ा हुआ था। उनके हालिया एक बयान से खफा था, इसलिए लॉरेंस के नाम पर उन्हें धमकी दी।

जानकारी के अनुसार उपेंद्र कुशवाहा 19 जून की रात पटना स्थित अपने सरकारी आवास में थे। तभी उनके मोबाइल पर अनजान नंबरों से फोन आया था। फोन करने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का सदस्य बता उन्हें धमकी दी थी। तीन अलग-अलग नंबरों से राज्यसभा सांसद को 7 बार फोन किया गया था।

बाद में भेजे गए एसएमएस में आरोपी ने लिखा था कि एक पार्टी विशेष के खिलाफ बोलेंगे तो इसका अंजाम उन्हें भुगतना पड़ेगा। साथ ही 10 दिन में खत्म कर देने की बात भी कही गई थी। इस संबंध में कुशवाहा के निजी सहायक की शिकायत पर पटना के सचिवालय थाने में केस दर्ज किया गया था। सचिवालय थानेदार संजीव कुमार ने उपेंद्र कुशवाहा के मोबाइल पर आए नंबरों की तकनीकी जांच की।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:उपेंद्र कुशवाहा को जान से मारने की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई के नाम से आया कॉल

डायरी में मिले कई नेताओं के नंबर

उपेंद्र कुशवाहा को धमकी देने वाला राकेश कुमार सीवान जिले के दरौली थाना क्षेत्र के दुन का रहने वाला है। पुलिस को उसके पास से एक डायरी भी मिली है। इसमें कई नेताओं और वीआईपी लोगों के नंबर लिखे हैं। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पूर्व में उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी से जुड़ा था। इसी प्रकार के मामले में दिल्ली में उसके जेल जाने की बात भी सामने आ रही है। एसएसपी ने बताया कि आरोपी पहले मजदूरी के लिए दुबई जा चुका है। लेकिन वह पिछले काफी समय से गांव में ही रह रहा है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।