Nitish JDU Minister Maheshwar Hazari reminds Chirag Paswan LJP coalition dharma says announce if you wish to fight alone मंच पर कुछ बोलते हैं, नीचे कुछ और; गठबंधन धर्म पर JDU मंत्री ने दी चिराग पासवान को नसीहत, Bihar Hindi News - Hindustan
More

मंच पर कुछ बोलते हैं, नीचे कुछ और; गठबंधन धर्म पर JDU मंत्री ने दी चिराग पासवान को नसीहत

बिहार में अपराध पर चिराग पासवान और लोजपा-आर के सांसदों के बयानों पर नीतीश कुमार की जेडीयू ने पलटवार शुरू कर दिया है। मंत्री महेश्वर हजारी ने चिराग को गठबंधन धर्म की याद दिलाई और कहा कि वो मंच पर कुछ बोलते हैं, नीचे कुछ और।

Fri, 11 July 2025 07:55 PMRitesh Verma लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
मंच पर कुछ बोलते हैं, नीचे कुछ और; गठबंधन धर्म पर JDU मंत्री ने दी चिराग पासवान को नसीहत

बिहार में आपराधिक घटनाओं को लेकर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान और उनकी पार्टी के सांसदों द्वारा नीतीश कुमार सरकार की कानून-व्यवस्था को ध्वस्त बताने के बाद जनता दल यूनाइटेड के मंत्री महेश्वर हजारी ने चिराग और उनकी पार्टी को गठबंधन धर्म की याद दिलाई है। महेश्वर हजारी ने कहा कि चिराग पासवान मंच पर कुछ बोलते हैं, नीचे कुछ और बोलते हैं। अगर उनको अकेले लड़ना है तो घोषणा करके लड़ जाएं लेकिन गठबंधन में हैं तो गठबंधन धर्म मानना चाहिए। मंत्री ने 2020 के विधानसभा चुनाव में बिना चिराग का नाम लिए जेडीयू के नंबर तीन पार्टी बनने की याद भी दिलाई और कहा कि सबको पता है कि किसने नीतीश कुमार का नुकसान किया।

धृतराष्ट्र नहीं बन सकते; NDA में रहकर अपराध का सवाल उठाते रहेंगे; तन गई चिराग पासवान की LJP-R

चिराग के बहनोई और लोक जनशक्ति पार्टी- रामविलास (एलजेपी) के सांसद अरुण भारती ने आज भी कहा है कि उनकी पार्टी राष्ट्र के लिए धृतराष्ट्र नहीं बन सकती। अरुण भारती ने कहा है कि गठबंधन में रहकर भी अपराध के मसले पर जनता की आवाज को सहयोगी दल तक पहुंचाना गठबंधन धर्म का उल्लंघन नहीं है और उनकी पार्टी ऐसा करती रहेगी।

खेमका मर्डर पर चिराग ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल; बोले- सुशासन की सरकार में ऐसी घटनाएं...

महेश्वर के पिता रामसेवक हजारी और रामविलास पासवान परिवार के बीच राजनीतिक लड़ाई का लंबा इतिहास है। एक विधानसभा चुनाव में हजारी के परिवार ने चिराग के दिवंगत चाचा रामचंद्र पासवान को हरा दिाया था। 2024 के लोकसभा चुनाव में हजारी के बेटे सन्नी हजारी को जब चिराग ने टिकट नहीं दिया तो वो कांग्रेस से लड़े। चिराग की पार्टी से जेडीयू मंत्री अशोक चौधरी की बेटी शांभवी चौधरी लड़ीं और जीतकर सांसद बनीं। तब नीतीश ने महेश्वर हजारी को पार्टी के खिलाफ काम करने से चेताया था।

चिराग के बोलते ही नीतीश सरकार पर टूट पड़े अरुण भारती, तेजस्वी की तरह गिनाने लगे बिहार में अपराध

महेश्वर हजारी ने चिराग के गृह जिला खगड़िया में मीडिया से बातचीत में कहा- “नीतीश कुमार को थर्ड लाने में किसकी भूमिका थी, किन-किन लोगों की भूमिका थी, सारी जनता जानती है लेकिन फिर से नीतीश सीएम बने और पांच साल सरकार चलाए।” हजारी ने कहा- “गठबंधन धर्म का पालन करना चाहिए। उनकी अपनी पार्टी है, निजी पार्टी है। वो स्वतंत्र हैं। अकेले लड़ना चाहते हैं तो घोषणा करके लड़ जाएं। मंच पर कुछ बोलते हैं और नीचे कुछ बोलते हैं। इस तरह की बात नहीं होनी चाहिए। जो भी इच्छा है, वो फैसला ले लें। गठबंधन में हैं, केंद्र में मंत्री हैं तो गठबंधन धर्म का उनको, उनके सांसदों को सम्मान करना चाहिए।”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सांसद का गायब कुत्ता बिहार पुलिस ने 2 दिन में ढूंढा, पप्पू बोले- भारत रत्न मिले
ये भी पढ़ें:जहर खा लूंगा, भाजपा के साथ नहीं...; चिराग ने बताया कि कैसे रामविलास NDA में लौटे
ये भी पढ़ें:युवा आयोग पर चिराग का नीतीश को थैंक्यू तेजस्वी बोले- हमारे वादे चुरा रही सरकार
ये भी पढ़ें:बिहार में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त; चिराग के सांसद का नीतीश सरकार पर हमला
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।