We will kill you in 10 days Upendra Kushwaha gets death threat call on the name of Lawrence Bishnoi 10 दिन में तुम्हें मार देंगे...उपेंद्र कुशवाहा को जान से मारने की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई के नाम से आया कॉल, Bihar Hindi News - Hindustan
More

10 दिन में तुम्हें मार देंगे...उपेंद्र कुशवाहा को जान से मारने की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई के नाम से आया कॉल

आरएलएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा को जान से मारने की धमकी मिली है। लॉरेंस बिश्नोई के नाम से कॉ़ल की गई। जिसकी शिकायत पटना एसएसपी से की गई है। आरएलएम चीफ ने बताया कि उनकों एक घंटे में 5 बार धमकी भरे फोन आए, और एक मैसेज भी आया।

Fri, 20 June 2025 09:36 AMsandeep लाइव हिन्दुस्तान
share
10 दिन में तुम्हें मार देंगे...उपेंद्र कुशवाहा को जान से मारने की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई के नाम से आया कॉल

राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष, राज्यसभा सांसद और एनडीए के सहयोगी उपेंद्र कुशवाहा को जान से मारने की धमकी मिली है। लॉरेंस बिश्वोई के नाम से फोन कर धमकी दी गई। एक घंटे में कई बार फोन किया गया, और एसएमएस भेजा गया। जिसके बाद इस मामले की सूचना पटना एसएसपी को दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। उपेंद्र कुशवाहा ने बताया कि गुरूवार की रात एक घंटे के भीतर कई बार जान मारने की धमकी भरे फोन आए। एक मैसेज में भी आया। जिसमें लिखा है कि ‘10 दिन में तुम्हें मार देंगे’।

कुशवाहा ने बताया कि धमकी देने वाला खुद को लॉरेंस बिश्वोई गैंग का मेंबर बता रहा था। और कह रहा था कि अपराध के खिलाफ नहीं बोलते हो, पुलिस लोगों को मारती है, उसके खिलाफ नहीं बोलते हो, आरजेडी के खिलाफ नहीं बोलते हो। हालांकि इस घटना की जानकारी उन्होने पटना के एसएसपी कार्तिकेय शर्मा को दे दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पति-बेटा जेल में है, तुम्हें… पूर्व मंत्री बीमा भारती को जान से मारने की धमकी
ये भी पढ़ें:पप्पू यादव को धमकी देने वाला दिल्ली से गिरफ्तार, लॉरेंस गैंग से कनेक्शन नहीं

आपको बता दें 20 जून को पीएम मोदी की सीवान में रैली है। उसी रैली में शामिल होने के लिए उपेंद्र कुशवाहा सीवान जा रहे थे। तभी उन्हें फोन पर धमकी मिली है। इससे पहले पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को भी लॉरेंस बिश्वोई का नाम लेकर जान से मारने की धमकी मिली थी। हालांकि बाद में कोई स्थानीय शख्स निकला था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।

राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रवक्ता राहुल कुमार ने कुशवाहा को धमकी की निंदा करते हुए कहा है कि राजद को समझना होगा कि बिहार धमकी देने की राजनीति से आगे बढ़ चुका है। राहुल कुमार ने एक ट्वीट में कहा- “उपेंद्र कुशवाहा को धमकी देना निंदनीय और अस्वीकार्य है। यह RJD के चाल, चरित्र, चेहरा को उजागर करता है। बिहार धमकी देने वाली राजनीति से आगे बढ़ चुका है। RJD को यह समझना होगा। बिहार पुलिस जल्द दोषियों पर कार्रवाई करे।”

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।