Chirag Paswan bomb attack threatening accused arrested from Begusarai by samastipur police चिराग पासवान को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला बेगूसराय से गिरफ्तार, ऐसे मिला सुराग, Bihar Hindi News - Hindustan
More

चिराग पासवान को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला बेगूसराय से गिरफ्तार, ऐसे मिला सुराग

समस्तीपुर पुलिस ने बेगूसराय के तेघरा से उसे दबोचा। आरोपी की पहचान मोहम्मद मेराज के रूप में की गयी है।

Sun, 13 July 2025 02:21 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
चिराग पासवान को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला बेगूसराय से गिरफ्तार, ऐसे मिला सुराग

मोदी सरकार में फूड प्रोसेसिंग मंत्री और लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला शख्स गिरफ्तार हो गया है। पुलिस ने बेगूसराय के तेघरा से उसे दबोचा। आरोपी की पहचान मोहम्मद मेराज, 21 वर्ष के रूप में की गयी है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है कि किसके इशारे पर उसने केंद्रीय मंत्री को धमकी दी थी। इसके पीछे और कौन-कौन लोग शामिल हैं। पूछताछ में जिनका भी नाम सामने आएगा उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। पटना साइबर थाने में मामले की प्राथमिकी दर्ज की गयी है। गिरप्तारी के बाद समस्तीपुर पुलिस ने आरोपी को पटना पुलिस के हवाले कर दिया है।

समस्तीपुर पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि केंद्रीय मंत्री को जान से मारने की धमकी सोशल मीडिया(इंस्टाग्राम) पर दी गयी थी। इसके लिए पटना साइबर थाने में एफआईआर दर्ज है। इसी वजह से समस्तीपुर में दिए आवेदन पर केस नहीं हुआ। छानबीन में पता चला कि साहिल शफीक नाम के एक यूजर ने धमकी पर कमेंट किया था। पहले उसे उठाया ट्रैक किया। वह समस्तीपुर का रहने वाला है। पूछताछ में उसने बताया कि धमकी का पोस्ट डालने वाला मोहम्मद मेराज है जो रोसड़ा का रहने वाला है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चिराग पासवान को बम से उड़ाने की धमकी; इंस्टा पर किया पोस्ट, FIR दर्ज

साहिल की निशानदेही पर उसे बेगूसराय के तेघड़ा से मेराज को गिरफ्तार कर लिया गया। अब उसे मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा है। आरोपी को पटना पुलिस के हवाले कर दिया गया है। पुलिस पोस्ट के बारिकी से खंगाल रही है ताकि कुछ अधिक जानकारी मिले।मेराज की गिरफ्तारी में समस्तीपुर पुलिस की अहम भूमिका रही।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:NDA से बाहर नहीं जाएंगे चिराग, BJP के हिसाब से चलेगी LJP; 30 सीटों की मांग

बता दें कि शनिवार को केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को सोशल मीडिया पर दक्षा प्रिया नाम पत्रकार की इंस्टा आईडी से बम से उड़ा देने की धमकी दी गयी थी। प्रदेश प्रवक्ता राजेश भट्ट के आवेदन पर पटना के साइबर थाने में केस दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दिया। काफी कम समय में पुलिस ने आरोपी को दबोच कर कांड का उद्भेदन कर दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:और कितने मर्डर के भेंट चढ़ेंगे बिहारी, नीतीश की पुलिस के खिलाफ खुलकर आए चिराग
ये भी पढ़ें:मंच पर कुछ बोलते हैं, नीचे कुछ और; गठबंधन धर्म पर JDU मंत्री की चिराग को नसीहत
ये भी पढ़ें:धृतराष्ट्र नहीं बन सकते; NDA में रहकर अपराध की बात उठाएंगे; तन गई चिराग की LJP-R
ये भी पढ़ें:चिराग पासवान के मन में क्या? बिहार की 243 सीटों पर चुनाव लड़ने का किया ऐलान
ये भी पढ़ें:पहले रूडी का छपरा, फिर ललन का मुंगेर, तब मांझी का गया; चिराग की चाल तेज
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।