chief secretary of bihar amrit lal meena order to not transfer any employee who is working for voter list revision मतदाता सूची पुनरीक्षण में लगे कर्मियों का ना करें तबादला, बिहार के मुख्य सचिव का DM को आदेश, Bihar Hindi News - Hindustan
More

मतदाता सूची पुनरीक्षण में लगे कर्मियों का ना करें तबादला, बिहार के मुख्य सचिव का DM को आदेश

मुख्य सचिव के निर्देश के अनुसार, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी के साथ ही बीएलओ सुपरवाइजर और बीएलओ की इसमें महत्वपूर्ण भूमिका है। बीएलओ सुपरवाइजर एवं बीएलओ के रूप में शिक्षक, विकास मित्र, आंगनबाड़ी सेविका, कचहरी सचिव, पंचायत सचिव, टोला सेवक कार्यरत हैं।

Thu, 3 July 2025 11:19 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटना
share
मतदाता सूची पुनरीक्षण में लगे कर्मियों का ना करें तबादला, बिहार के मुख्य सचिव का DM को आदेश

बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Election) के मद्देनजर चुनाव आयोग के निर्देश पर जारी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण से जुड़े कर्मियों के तबादले पर रोक लगा दी गई है। बिहार के मुख्य सचिव अमृतलाल मीणा ने इस संबंध में सभी प्रमंडलीय आयुक्त एवं जिलाधिकारियों को निर्देश जारी किया है। बिहार के मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा ने निर्देश में कहा है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित यह कार्यक्रम राष्ट्रीय महत्व का है, जो सर्वप्रथम बिहार में क्रियान्वित किया जाना है। सभी जिला पदाधिकारियों का दायित्व है कि इस कार्यक्रम में उनके जिला से संबंधित जो भी पदाधिकारी एवं कर्मी शामिल हैं, उनकी शत-प्रतिशत उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।

किसी भी स्तर पर कोई कमी नहीं हो। मुख्य सचिव के निर्देश के अनुसार, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी के साथ ही बीएलओ सुपरवाइजर और बीएलओ की इसमें महत्वपूर्ण भूमिका है। बीएलओ सुपरवाइजर एवं बीएलओ के रूप में शिक्षक, विकास मित्र, आंगनबाड़ी सेविका, कचहरी सचिव, पंचायत सचिव, टोला सेवक कार्यरत हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार वोटर लिस्ट रिवीजन: कोई कन्फ्यूजन है तो 16 सवालों पर आयोग का जवाब अभी पढ़ें
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हिमाचल में बादल फटने से बिहार में आफत, 24 घंटे में गंगा बेहिसाब बढ़ेगी; अलर्ट जा
ये भी पढ़ें:झारखंड में खड़ी बुलेट का बिहार में चालान, कार चालक पर हेलमेट नहीं पहनने का फाइन

मुख्य सचिव ने कहा कि मतदाता सूची से संबंधित कार्यों में शामिल इन कर्मियों के साथ अन्य कर्मियों का तबादला नहीं किया जाए। साथ ही, उन्होंने निर्देश दिया कि इनके विभागीय कार्यो के लिए समुचित वैकल्पिक व्यवस्था कर ली जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा बिहार के लिए घोषित विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम, 2025 को सफल बनाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सीढ़ी पर चढ़ने को लेकर हुआ झगड़ा, बिहार में बहू ने पत्थर से सास को मार डाला
ये भी पढ़ें:100 नंबर की परीक्षा में मिले 257 अंक, बिहार के कॉलेज में गजब हो गया
ये भी पढ़ें:रेनकोट पहन कर निकलें, दक्षिण बिहार में होगी बारिश; पटना में कैसा रहेगा मौसम
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।