bihar traffic police issued challan for bullet in jharkhand car driver fine for helmet झारखंड में खड़ी बुलेट का बिहार में कटा चालान, कार चालक पर हेलमेट नहीं पहनने का जुर्माना; गजब हुआ, Bihar Hindi News - Hindustan
More

झारखंड में खड़ी बुलेट का बिहार में कटा चालान, कार चालक पर हेलमेट नहीं पहनने का जुर्माना; गजब हुआ

औरंगाबाद के कर्मा रोड निवासी सुनील कुमार सिंह की चार पहिया गाड़ी पर एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। उन्होंने बताया कि यह जुर्माना कई महीने पूर्व लगा था। उन्होंने पता किया तो यह जुर्माना हेलमेट नहीं लगाने को लेकर किया गया था।

Thu, 3 July 2025 09:56 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, औरंगाबाद
share
झारखंड में खड़ी बुलेट का बिहार में कटा चालान, कार चालक पर हेलमेट नहीं पहनने का जुर्माना; गजब हुआ

बिहार के औरंगाबाद में जिला परिवहन विभाग और यातायात विभाग अजब-गजब कार्रवाई से चर्चा में है। कई लोगों की गाड़ी दूसरी जगह पर लगी हुई है और जुर्माना यहां कट रहा है। जो तस्वीर चालान में दिख रही है, वह तस्वीर भी असली बाइक से बिल्कुल अलग है। परिवहन विभाग जितनी तत्परता बाइकों से जुर्माना वसूलने में दिखा रही है, उतनी तत्परता सड़कों पर नियमों का उल्लंघन कर दौड़ रही बसों पर कार्रवाई करने में नहीं दिखा रही है। लंबी दूरी की बसें टूरिस्ट परमिट लेकर यात्री बस के रूप में चल रही है, लेकिन इसपर कार्रवाई नहीं हो रही है। यात्री बसें छत पर यात्रियों को बैठाकर उनकी जान जोखिम में डालकर सड़कों पर फर्राटे भर रही है।

लेकिन परिवहन विभाग के अधिकारी बाइकों से जुर्मान वसूलने में व्यस्त हैं। वह भी बगैर सही तरीके से जांच किएष वाहन मालिक दावा कर रहे हैं कि उनकी गाड़ी चालान वाली तिथि को दूसरी जगह पर थी और जुर्माना औरंगाबाद में कट गया। इसका जब मैसेज मोबाइल पर प्राप्त हुआ तब उन्हें इसकी जानकारी हुई। मामला माली थाना क्षेत्र के बड़हरा गांव का है जहां के कुमार दीपक के बुलेट बाइक नंबर बीआर26आर-3540 पर दो बार जुर्माना लग गया। कुमार दीपक के भाई राकेश कुमार सिंह ने बताया कि 1 जुलाई को उनकी बुलेट बाइक डाल्टेनगंज में थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सीढ़ी पर चढ़ने को लेकर हुआ झगड़ा, बिहार में बहू ने पत्थर से सास को मार डाला
ये भी पढ़ें:हिमाचल में बादल फटने से बिहार में आफत, 24 घंटे में गंगा बेहिसाब बढ़ेगी; अलर्ट जा

उनकी बाइक पर 45 सौ रुपए का जुर्माना लगाया गया जिसका मैसेज मोबाइल पर प्राप्त हुआ। चालान में गाड़ी का इंश्योरेंस नहीं होने पर दो हजार का जुर्माना, ड्राइविंग लाइसेंस नहीं दिखाने पर पांच सौ, हेलमेट नहीं पहनने पर एक हजार और सड़क सुरक्षा की अनदेखी, वायु और ध्वनि प्रदूषण को लेकर एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। कुल 45 सौ रुपए का जुर्माना लगाया गया। जो तस्वीर चालान में दिख रही है वह उनकी बाइक नहीं है। इसका मिलान भी किया जा सकता है। इससे पहले 24 फरवरी 2025 को भी उनकी बुलेट बाइक पर एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया था।

उसमें भी जो तस्वीर संलग्न की गई, उसकी बुलेट बाइक अलग है। उसमें बाइक के आगे बाबू साहेब का बोर्ड लगा हुआ है और बाइक का रंग भी उनकी बाइक के रंग से अलग है। जो लड़का बाइक के साथ दिख रहा है, वह भी अपरिचित है। उन्होंने कहा कि संभव है कि उनकी गाड़ी नंबर का इस्तेमाल दूसरे लोग कर रहे हैं। बिना जांच के ही जुर्माना लगाने की वजह से यह समस्या हो रही है। इस संबंध में डीटीओ शैलेश कुमार दास ने बताया कि शिकायत प्राप्त होने पर जांच की जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रेनकोट पहन कर निकलें, दक्षिण बिहार में होगी बारिश; पटना में कैसा रहेगा मौसम
ये भी पढ़ें:पटना में सुबह 11 बजे से 4 बजे तक पावर कट, कहां-कहां बत्ती होगी गुल; जान लीजिए

चलाते हैं कार, जुर्माना लगा हेलमेट नहीं पहनने का

औरंगाबाद के कर्मा रोड निवासी सुनील कुमार सिंह की चार पहिया गाड़ी पर एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। उन्होंने बताया कि यह जुर्माना कई महीने पूर्व लगा था। उन्होंने पता किया तो यह जुर्माना हेलमेट नहीं लगाने को लेकर किया गया था। ताज्जुब की बात है कि वह चार पहिया गाड़ी चला रहे हैं और जुर्माना हेलमेट नहीं लगाने को लेकर हो गया। उन्होंने यह जुर्माना जमा नहीं किया और कार्यालय में संपर्क किया लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। इसी बीच उनकी गाड़ी का प्रदूषण प्रमाण पत्र नहीं बना था। वह बनवाने गए तब उन्हें इसका पता चला था। उन्होंने पैसा जमा नहीं किया और कई बार कार्यालय में संपर्क किया लेकिन समाधान नहीं किया गया।

क्या बोले यातायात उपाधीक्षक

यातायात उपाधीक्षक मनोज कुमार ने कहा कि एनएच पर गाड़ी रोक कर उसकी जांच करना संभव नहीं है लेकिन शहर में गाड़ियों की जांच रोक कर होती है। इसके अलावा गाड़ी के नंबर की पूरी जानकारी ऑनलाइन है। यदि किसी का नंबर प्लेट दूसरी जगह इस्तेमाल हुआ और फाइन लग गया है तो वह आवेदन दे सकते हैं। इसके बाद जुर्माने की राशि को समाप्त करने के लिए पत्राचार कर दिया जाएगा। चालान में तस्वीर भी संलग्न रहती है जिससे मिलान किया जा सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:100 नंबर की परीक्षा में मिले 257 अंक, बिहार के कॉलेज में गजब हो गया
ये भी पढ़ें:बिहार को एक और तोहफा, रक्सौल-हल्दिया एक्सप्रेस-वे इन 11 जिलों से गुजरेगी
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।