daughter in law killed mother in law after fight over climb on ladder in bihar सीढ़ी पर चढ़ने को लेकर हुआ झगड़ा, बिहार में बहू ने पत्थर से सास को मार डाला, Bihar Hindi News - Hindustan
More

सीढ़ी पर चढ़ने को लेकर हुआ झगड़ा, बिहार में बहू ने पत्थर से सास को मार डाला

मालती देवी गेहूं डालने के लिए उसी सीढ़ी पर चढ़कर छत पर जा रही थी। तब छोटी बहू नीलम देवी उन्हें सीढ़ी पर चढ़ने से मना करने लगी। उसका कहना था कि सीढ़ी उसके पति द्वारा लगाई गई है। उसके पति का आदेश है कि उस सीढ़ी पर दूसरा कोई नहीं चढ़ेगा।

Thu, 3 July 2025 09:15 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान संवाददाता, आरा
share
सीढ़ी पर चढ़ने को लेकर हुआ झगड़ा, बिहार में बहू ने पत्थर से सास को मार डाला

बिहार में भोजपुर के संदेश थाना क्षेत्र के कोरी गांव में बुधवार की दोपहर मामूली विवाद में कलयुगी बहू ने पत्थर से मार कर अपनी सास की हत्या कर दी। सीढ़ी पर चढ़ने को लेकर उपजे विवाद में मामूली नोक-झोंक के बाद बहू ने अपनी बुजुर्ग सास के सीने पर एक पत्थर दे मारा। इससे उसकी सास ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। मृत महिला कोरी गांव निवासी स्व.रामदेव प्रसाद की 70 वर्षीया पत्नी मालती देवी थी। घटना की खबर से गांव में सनसनी मच गयी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपित बहू नीलम देवी को गिरफ्तार कर लिया है। नीलम देवी का पति बाहर काम करता है।

मालती देवी की बेटी बबीता देवी ने बताया कि घर की छत पर जाने के लिए लोहे की सीढ़ी लगी है। बुधवार की दोपहर उसकी मां मालती देवी गेहूं डालने के लिए उसी सीढ़ी पर चढ़कर छत पर जा रही थी। तब छोटी बहू नीलम देवी उन्हें सीढ़ी पर चढ़ने से मना करने लगी। उसका कहना था कि सीढ़ी उसके पति द्वारा लगाई गई है। उसके पति का आदेश है कि उस सीढ़ी पर दूसरा कोई नहीं चढ़ेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हिमाचल में बादल फटने से बिहार में आफत, 24 घंटे में गंगा बेहिसाब बढ़ेगी; अलर्ट जा
ये भी पढ़ें:100 नंबर की परीक्षा में मिले 257 अंक, बिहार के कॉलेज में गजब हो गया

तब उसकी मां ने कहा कि वह मुखिया को बुलाने जा रही है। इस बात को लेकर दोनों सास-बहू के बीच कहासुनी हुईं। इसके बाद छोटी बहू नीलम देवी ने पत्थर उठाकर उसकी मां के सीने पर मार दिया। इससे वह उसी समय जमीन पर गिरकर बेहोश हो गईं। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए कोरी बाजार स्थित ग्रामीण चिकित्सक के पास ले गए। वहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रेनकोट पहन कर निकलें, दक्षिण बिहार में होगी बारिश; पटना में कैसा रहेगा मौसम
ये भी पढ़ें:बिहार को एक और तोहफा, रक्सौल-हल्दिया एक्सप्रेस-वे इन 11 जिलों से गुजरेगी
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।