after cloud burst in himachal pradesh flood like situation in bihar alert issued for ganga river हिमाचल में बादल फटने से बिहार में आफत, 24 घंटे में गंगा बेहिसाब बढ़ेगी; अलर्ट जारी, Bihar Hindi News - Hindustan
More

हिमाचल में बादल फटने से बिहार में आफत, 24 घंटे में गंगा बेहिसाब बढ़ेगी; अलर्ट जारी

जल संसाधान विभाग ने गंगा से सटे जिलों को अलर्ट जारी किया है। जल संसाधन विभाग के अभियंताओं को एहतियातन तैयारी रखने को कहा गया है। अलर्ट जारी करते हुए यह भी कहा गया है कि अगले 24 घंटों में गंगा का जलस्तर बेहिसाब बढ़ेगा।

Thu, 3 July 2025 08:35 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, मुख्य संवाददाता, भागलपुर
share
हिमाचल में बादल फटने से बिहार में आफत, 24 घंटे में गंगा बेहिसाब बढ़ेगी; अलर्ट जारी

हिमाचल प्रदेश और पश्चिमी यूपी के जिलों में हो रही भारी बारिश का असर बिहार में बह रही गंगा पर दिखनी शुरू हो गई है। हिमाचल में बादल फटने के बाद बेहिसाब बारिश का पानी यूपी होते हुए बिहार सीमा में प्रवेश कर चुका है। लोगों को आशंका सता रही है कहीं यह आफत की आमद तो नहीं है। बुधवार को बक्सर में 1.66 मीटर गंगा का जलस्तर बढ़ गया है। जिसको लेकर जल संसाधान विभाग ने गंगा से सटे जिलों को अलर्ट जारी किया है। जल संसाधन विभाग के अभियंताओं को एहतियातन तैयारी रखने को कहा गया है। अलर्ट जारी करते हुए यह भी कहा गया है कि अगले 24 घंटों में गंगा का जलस्तर बेहिसाब बढ़ेगा।

केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट में बताया गया कि बुधवार को बक्सर में 1.66 मीटर की बढ़ोतरी हुई है। गुरुवार को पटना के दीघा, गांधी घाट और हाथीदह में जलस्तर में काफी वृद्धि संभव है। शुक्रवार सुबह मुंगेर और सुल्तानगंज के बाद शाम में भागलपुर और कहलगांव में जलस्तर में भारी वृद्धि हो सकती है। पिछले 24 घंटे में गंगा के सटे जिलों में हुई बारिश से जलस्तर में आंशिक बढ़ोतरी हुई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रेनकोट पहन कर निकलें, दक्षिण बिहार में होगी बारिश; पटना में कैसा रहेगा मौसम

रिपोर्ट के मुताबिक, बुधवार को दीघा घाट में 27 सेमी, गांधी घाट में 19 सेमी, हाथीदह में 16 सेमी, मुंगेर में 12 सेमी, भागलपुर में 8 सेमी और कहलगांव में 10 सेमी गंगा बढ़ी है। कार्यपालक अभियंता आदित्य प्रकाश ने बताया कि गंगा में जलस्तर बढ़ने की संभावना है। गंगा के सभी तटबंध पर नजर रखने का आदेश दिया गया है।

बक्सर में कटाव से दहशत

इधर बक्सर जिले में गंगा नदी के पानी में उफान शुरु होने के साथ ही ब्रह्मपुर प्रखंड के प्रबोध डेरा के समीप कटाव शुरु हो गया है। बुधवार की शाम ग्रामीण गंगा किनारे खड़े होकर कटाव की विभीषिका को देखकर दहशत में हैं। अभी तक कटाव को रोकने की दिशा में विभाग की ओर से कोई पहल नहीं हुई है। ब्रह्मपुर प्रखंड के उत्तरी नैनीजोर पंचायत के प्रबोध डेरा गांव की कुल आबादी तीन हजार के आसपास है। ग्रामीणों का कहना हैं कि पिछले दस साल से यहां कटाव हो रहा है। लेकिन पिछले दो सालों से कटाव की गति तेज हो गई है।

ग्रामीण कहते हैं कि बरसात से पहले कटाव का काम हो जाना चाहिए था। लेकिन सरकार और विभाग ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। बुधवार को पानी बढ़ने के साथ गंगा नदी में उफान शुरु हो गया है। प्रबोध डेरा के समीप गंगा किनारे खड़े ग्रामीणों को गंगा का उफान डरा रही थी। ग्रामीणों ने बताया कि तेज धारा किनारे से टकरा रही थी। दो तीन बार टकराने के बाद मिट्टी कटकर नदी में गिर रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सीढ़ी पर चढ़ने को लेकर हुआ झगड़ा, बिहार में बहू ने पत्थर से सास को मार डाला
ये भी पढ़ें:100 नंबर की परीक्षा में मिले 257 अंक, बिहार के कॉलेज में गजब हो गया
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।