CBI raid at bihar raxaul station booking clerk and Commercial Superintendent arrest for taking bribe बिहार के रक्सौल स्टेशन पर CBI की रेड, बुकिंग क्लर्क और अधीक्षक अरेस्ट; घूसखोरी पड़ी भारी, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार के रक्सौल स्टेशन पर CBI की रेड, बुकिंग क्लर्क और अधीक्षक अरेस्ट; घूसखोरी पड़ी भारी

सीबीआई के मुताबिक, स्थानीय व्यवसायी ने शिकायत की थी कि रक्सौल रेलवे स्टेशन पर कार्यरत वाणिज्य अधीक्षक माणिक चंद्र पार्सल बुकिंग के लिए उनसे 90 हजार रुपये मांग रहे हैं। मामले के सत्यापन के बाद मंगलवार को उन्हें 20 हजार रुपये देना था। शेष राशि बाद में देनी थी।

Wed, 23 July 2025 09:23 AMहिन्दुस्तान टीम हिन्दुस्तान संवाददाता, रक्सौल, पूर्वी चंपारण
share
बिहार के रक्सौल स्टेशन पर CBI की रेड, बुकिंग क्लर्क और अधीक्षक अरेस्ट; घूसखोरी पड़ी भारी

रक्सौल रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को पटना से आयी सीबीआई की टीम ने पार्सल कार्यालय में छापेमारी कर 20 हजार रुपये रिश्वत लेते बुकिंग क्लर्क बीरेश कुमार को गिरफ्तार किया। बीरेश की निशानदेही पर समस्तीपुर से रक्सौल के वाणिज्य अधीक्षक माणिक चन्द्र को भी टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। रेलवे ने दोनों को निलंबित कर दिया है।

सीबीआई के मुताबिक, स्थानीय व्यवसायी ने शिकायत की थी कि रक्सौल रेलवे स्टेशन पर कार्यरत वाणिज्य अधीक्षक माणिक चंद्र पार्सल बुकिंग के लिए उनसे 90 हजार रुपये मांग रहे हैं। मामले के सत्यापन के बाद मंगलवार को उन्हें 20 हजार रुपये देना था। शेष राशि बाद में देनी थी। इस बीच सीबीआई की टीम भी रक्सौल पहुंच गई। सीबीआई की डीएसपी रूबी कुमारी ने बताया कि व्यवसायी ने रक्सौल स्टेशन पहुंचकर वाणिज्य अधीक्षक से फोन पर बात कर रुपये देने की बात कही।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में एजुकेशन लोन लेकर गायब हो गए 55 हजार अभ्यर्थी, केस करने का आदेश
ये भी पढ़ें:भाभी से अवैध संबंध का विरोध करने पर बिहार में पत्नी का कत्ल, पति फरार

वाणिज्य अधीक्षक ने बताया कि वह बाहर है। बुकिंग क्लर्क को रुपये दे दीजिए। वह पे फोन पर डाल देगा। बुकिंग क्लर्क के रुपये लेते ही सीबीआई ने उसे दबोच लिया। डीएसपी ने बताया बुकिंग क्लर्क के पकड़े जाने के बाद समस्तीपुर से वाणिज्य अधीक्षक मानिकचंद्र को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुनाह कबूल कर तौसीफ ने खोले कई राज, शेरू ने सुपारी दी; मर्डर में 9 लोग थे शामिल
ये भी पढ़ें:बिहार में अभी और बरसेंगे बदरा, उत्तर से ज्यादा दक्षिण में बारिश; कैसा रहेगा मौसम
ये भी पढ़ें:बिहार में लड़ाई के दौरान पत्नी ने दांत से काट डाली पति की जीभ, निगलने की आशंका
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।