about 55 thousand missing after take education loan in bihar government order to file case बिहार में एजुकेशन लोन लेकर गायब हो गए 55 हजार स्टूडेंट्स, मुकदमा का आदेश, पटना के सर्वाधिक केस, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में एजुकेशन लोन लेकर गायब हो गए 55 हजार स्टूडेंट्स, मुकदमा का आदेश, पटना के सर्वाधिक केस

बिहार के 38 जिलों से 11,850 अभ्यर्थियों को नोटिस भेजा गया। 27,258 पर नीलामपत्र दायर किया गया। अब भी 27,277 अभ्यर्थी ऐसे हैं, जिन पर नीलामपत्र दायर नहीं किया गया है। पटना में 4374 पर नीलामपत्र दायर का आदेश मिला, जिसमें 1733 पर वाद दायर किया गया।

Wed, 23 July 2025 04:29 PMहिन्दुस्तान टीम प्रमुख संवाददाता, मुजफ्फरपुर
share
बिहार में एजुकेशन लोन लेकर गायब हो गए 55 हजार स्टूडेंट्स, मुकदमा का आदेश, पटना के सर्वाधिक केस

शिक्षा ऋण लेकर गुम हुए बिहार के 55 हजार अभ्यर्थियों की तलाश की जा रही है। बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के तहत शिक्षा ऋण को लेकर बिहार राज्य शिक्षा वित निगम की समीक्षा में यह आंकड़ा सामने आया है। विभाग की ओर से 60,722 अभ्यर्थियों की सूची भेजते हुए इन पर नीलामपत्र वाद दायर करने का आदेश दिया गया था। इनमें 5,737 अभ्यर्थियों ने शपथपत्र दिया या शिक्षा ऋण के किस्त का भुगतान किया। बाकी अभ्यर्थियों ने ऋण लौटाया न शपथ पत्र दिया। सबसे अधिक पटना और समस्तीपुर के अभ्यर्थियों पर ऋण नहीं लौटाने पर मुकदमा करने का आदेश दिया गया।

38 जिलों से 11,850 अभ्यर्थियों को भेजा गया नोटिस

बिहार के 38 जिलों से 11,850 अभ्यर्थियों को नोटिस भेजा गया। 27,258 पर नीलामपत्र दायर किया गया। अब भी 27,277 अभ्यर्थी ऐसे हैं, जिन पर नीलामपत्र दायर नहीं किया गया है। पटना में 4374 पर नीलामपत्र दायर का आदेश मिला, जिसमें 1733 पर वाद दायर किया गया। नोटिस एक को भी नहीं भेजा गया। 2641 अभ्यर्थी बचे रहे, जिसमें 118 ने या तो शपथपत्र दिया या ऋण की किस्त आदयगी की। बाकी बचे 2523 पर ना तो नीलामवाद किया गया और ना ही नोटिस भेजा गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वंदे भारत एक्सप्रेस से टकराया युवक, इंजन का कैबिनेट डैमेज; रूकी रही ट्रेन
ये भी पढ़ें:बिहार में अभी और बरसेंगे बदरा, उत्तर से ज्यादा दक्षिण में बारिश; कैसा रहेगा मौसम

समस्तीपुर में 1358 और मुजफ्फरपुर में 760 पर वाद दायर

समस्तीपुर में मुख्यालय से 2498 की सूची भेजी गई, जिसमें 1358 पर वाद और 540 को नोटिस भेजा गया। 336 ने शपथपत्र और किस्त आदयगी की। वहीं 804 ऐसे हैं, जिन पर अभी भी वाद दायर करना लंबित हैं। मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी मीनेन्द्र कुमार ने इसे लेकर निर्देश दिया। 18 जुलाई तक की स्थिति की समीक्षा की गई है। मुजफ्फरपुर में 1928 में 760 पर वाद दायर हुआ। 680 को नोटिस भेजा गया।

गया जी के अभ्यर्थी शपथ पत्र और किस्त भुगतान में आगे

सूबे में गया के अभ्यर्थी शपथ पत्र देने और किस्त आदयगी में आगे हैं। गया में 2494 में 582 पर वाद दायर हुआ। 143 को नोटिस भेजा गया। 429 अभ्यर्थी ऐसे रहे, जिन्होंने शपथपत्र और किस्त भुगतान किया। वहीं दरभंगा में 1459 में 524 अभ्यर्थी ऐसे रहे, जिन्होंने शपथपत्र दिया या भुगतान किया। दरभंगा में 355 और गया में 1483 पर दायर लंबित है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुनाह कबूल कर तौसीफ ने खोले कई राज, शेरू ने सुपारी दी; मर्डर में 9 लोग थे शामिल
ये भी पढ़ें:बिहार में फरक्का बराज के सभी गेट खोले गए, इन 9 जिलों में अब बाढ़ का खतरा
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।