wife cut tongue of husband by teeth in bihar gaya बिहार में लड़ाई के दौरान पत्नी ने दांत से काट डाली पति की जीभ, निगल जाने की भी आशंका, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में लड़ाई के दौरान पत्नी ने दांत से काट डाली पति की जीभ, निगल जाने की भी आशंका

खिजसराय के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, डॉक्टर मीना राय ने कहा कि जीभ कटा हुआ एक मरीज कल रात लाया गया था। उसकी पत्नी ने ही जीभ काट दी थी। काफी ब्लीडिंग हो रही थी।

Wed, 23 July 2025 07:39 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, गया जी
share
बिहार में लड़ाई के दौरान पत्नी ने दांत से काट डाली पति की जीभ, निगल जाने की भी आशंका

किसी घर में पति-पत्नी के बीच हल्की-फुल्की कहासुनी आम बात है। लेकिन बिहार में पति-पत्नी की लड़ाई का खौफनाक अंत हुआ है। गया जी जिले में खिजरसराय थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार रात पति-पत्नी के बीच हुए मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। विवाद के दौरान पत्नी ने अपने पति छोटे दास की जीभ दांत से काट दी। इधर, जब परिजन घायल को लेकर अस्पताल पहुंचे तो आपस में ही उलझ पड़े।

ग्रामीणों के अनुसार, विवाद के दौरान पत्नी ने अचानक पति की जीभ काट दी और कथित रूप से उसे निगल भी गई। घटना के 24 घंटे बाद तक भी खिजरसराय थाना में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लड़की को जबरन खींच ले गए और दिन भर किया रेप, बिहार में हैवानियत
ये भी पढ़ें:बिहार में अभी और बरसेंगे बदरा, उत्तर से ज्यादा दक्षिण में बारिश; कैसा रहेगा मौसम

हालांकि, पुलिस मामले की जानकारी से फिलहाल इनकार कर रही है। खिजसराय के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, डॉक्टर मीना राय ने कहा कि जीभ कटा हुआ एक मरीज कल रात लाया गया था। उसकी पत्नी ने ही जीभ काट दी थी। काफी ब्लीडिंग हो रही थी। प्राथमिक उपचार के बाद उसे मगध मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुनाह कबूल कर तौसीफ ने खोले कई राज, शेरू ने सुपारी दी; मर्डर में 9 लोग थे शामिल

- ,

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।