Bihar Weather: सावधान रहें! बिहार में अभी और बरसेंगे बदरा, उत्तर से ज्यादा दक्षिण में बारिश; जानिए कैसा रहेगा मौसम
Bihar Weather: पटना में शुक्रवार को बादल छाया रहेगा। इस दौरान एक-दो जगहों पर ठनका गिरने के साथ ही बारिश की भी संभावना है। बुधवार और गुरुवार को आसमान साफ रहेगा। इस कारण लोगों को भीषण गर्मी का एहसास होगा।
Bihar Weather: बिहार में गुरुवार से बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी। इसक प्रभाव 28 जुलाई तक रहने का पूर्वानुमान है। इस दौरान 3 से 7 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। ठनका गिरने के साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का भी पूर्वानुमान है। उत्तर बिहार के मुकाबले दक्षिण बिहार में अधिक बारिश होगी। इस कारण अधिकतम तापमान में 5 डिग्री तक गिरावट आ सकती है। गुरुवार को रोहतास, औरंगाबाद और गया जी में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश के आसार हैं।
वहीं बुधवार को प्रदेश के पूर्वी और दक्षिण-मध्य भागों के जिलों में ठनका व बिजली गिरने के साथ ही तेज हवा चलने की संभावना है। मुजफ्फरपुर जिले में अगले तीन दिनों में हल्की बारिश होने के आसार हैं। डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम विभाग ने 23 से 28 जुलाई तक का मौसम पूर्वानुमान मंगलवार को जारी किया है। वरीय वैज्ञानिक डॉ. ए सत्तार ने बताया कि पूर्वानुमान अवधि में हल्की वर्षा होने के आसार हैं। पूर्वानुमान अवधि में 35 से 38 डिग्री तापमान रहने की संभावना है।
पटना में शुक्रवार को छाया रहेगा बादल, बारिश के आसार
पटना में शुक्रवार को बादल छाया रहेगा। इस दौरान एक-दो जगहों पर ठनका गिरने के साथ ही बारिश की भी संभावना है। बुधवार और गुरुवार को आसमान साफ रहेगा। इस कारण लोगों को भीषण गर्मी का एहसास होगा। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को राजधानी में 0.2 मिलीमीटर बारिश हुई।
वहीं अधिकतम तापमान में 0.3 और न्यूनतम तापमान में 1.4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। पटना का अधिकतम तापमान 35.5 और न्यूनतम 29.2 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं मंगलवार की सुबह से ही सूरज के तल्ख तेवर रहने और आर्द्रता की मात्रा 63 प्रतिशत रहने के कारण लोगों को भीषण गर्मी का अहसास हुआ।
पटना सहित आठ जिलों में हुई बारिश
पटना सहित राज्य के आठ जिलों में मंगलवार को हल्के से मध्यम स्तर की बारिश हुई। इस दौरान सबसे अधिक बारिश 15.1 मिलीमीटर दरभंगा में हुई। जबकि राज्य के ज्यादातर शहरों के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई। राज्य में सबसे अधिक तापमान 38.8 डिग्री मोतिहारी का रहा।
भागलपुर में आज-कल गर्मी , परसों बारिश की संभावना
बिहार के भागलपुर जिले में बुधवार-गुरुवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, जबकि बारिश की संभावना न के बराबर है। वहीं शुक्रवार को आंशिक बदरी के बीच जिले के एक से दो स्थानों पर हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। जबकि दिन एवं रात के तापमान में कोई खास परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।




साइन इन