BJP with Rohini and Aishwarya Renu Devi told Lalu Don't insult daughter for others Sanjay Yadav Tejaswi Tej Pratap रोहिणी,ऐश्वर्या के सपोर्ट में BJP की मंत्री रेणु देवी, लालू से बोलीं- गैरों के लिए अपनों का अपमान न करें, Bihar Hindi News - Hindustan
More

रोहिणी,ऐश्वर्या के सपोर्ट में BJP की मंत्री रेणु देवी, लालू से बोलीं- गैरों के लिए अपनों का अपमान न करें

रेणु देवी ने कहा कि लालू प्रसाद ने पहले लक्ष्मी स्वरूपा अपनी बहू ऐश्वर्या राय का तिरस्कार किया। अब वह उस बेटी का तिरस्कार कर रहे हैं, जिसने उन्हें किडनी देकर जीवनदान दिया है।

Mon, 22 Sep 2025 05:51 AMSudhir Kumar हिन्दुस्तान, पटना
share
रोहिणी,ऐश्वर्या के सपोर्ट में BJP की मंत्री रेणु देवी, लालू से बोलीं- गैरों के लिए अपनों का अपमान न करें

राज्यसभा सांसद और तेजस्वी के कर्ताधर्ता संजय यादव पर लालू परिवार में चल रही तनातनी पर नीतीश सरकार में पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री रेणु देवी ने लालू यादव को बड़ी नसीहत दी है। कहा है कि गैरों के लिए अपनों का अपमान नहीं करें। बहू ऐश्वर्या राय के बाद बेटी रोहिणी आचार्या का तिरस्कार पर लालू यादव खामोश हैं। रेणु देवी नारी शक्ति उपासना पर्व नवरात्रा के मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी की मां के अपमान का मुद्दा भी उठाया है।

प्रधानमंत्री की मां पर राजद कार्यकर्ताओं की अभद्र टिप्पणी के बाद रोहिणी आचार्य के बहाने राजद प्रमुख लालू प्रसाद पर निशाना साधा है। वरिष्ठ भाजपा नेत्री ने कहा कि लालू प्रसाद ने पहले लक्ष्मी स्वरूपा अपनी बहू ऐश्वर्या राय का तिरस्कार किया। अब वह उस बेटी का तिरस्कार कर रहे हैं, जिसने उन्हें किडनी देकर जीवनदान दिया है। पूर्व डिप्टी सीएम ने रविवार को जारी बयान में कहा कि लालू प्रसाद से आग्रह है कि वे दूसरों के लिए अपनों का तिरस्कार न करें। अब तो वह अपना मुंह खोलें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मेरे लिए आत्मसम्मान सबसे ऊपर है.., RJD और परिवार से नाराजगी की अटकलों पर रोहिणी
ये भी पढ़ें:बहन का जो अपमान करेगा, उस पर सुदर्शन चक्र चलेगा; रोहिणी के लिए तेज प्रताप फायर

पूर्व डिप्टी सीएम ने कहा कि मैं बोलना नहीं चाहती थी, यह लालू प्रसाद के घर का मामला है। मगर मीडिया भी इस संबंध में मुझसे सवाल कर रही है। मैं भी एक बेटी हूं। बिहार की बेटी हूं। इस नाते मैं यह बात बोल रही हूं। एक बेटी जिसने आदर्श स्थापित कर दिया उसका तिरस्कार किया जा रहा है और लालू प्रसाद यादव कुछ नहीं बोल रहे हैं, यह काफी दुखद बात है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:संजय यादव का विरोध बढ़ा, तेजस्वी के 'आंख-कान' के खिलाफ तेज प्रताप के बाद रोहिणी!
ये भी पढ़ें:लालू के घर में झगड़ा तेज; रोहिणी के पीछे कौन, संजय यादव को कैसे बचाएंगे तेजस्वी?
ये भी पढ़ें:रोहिणी ने संजय यादव का सिस्टम हिलाया? तेजस्वी की कुर्सी पर अब दलित नेता बिठाए गए
ये भी पढ़ें:तेजस्वी के राघोपुर की जनता पर तेजप्रताप मेहरबान, रोहिणी ने वीडियो शेयर किया
ये भी पढ़ें:शादी की बाते नहीं, सुहागरात किसके साथ; तेजस्वी के पक्ष में रोहिणी क्या बोल गईं

बताते चलें कि संजय यादव तेजस्वी यादव के सबसे विश्वस्त पार्टी नेता के रूप में चर्चित हैं। उन्हें लेकर लालू यादव के परिवार में घमासान मचा है। उनके खिलाफ पहले तेज प्रताप यादव और अब रोहिणी आचार्या ने मोर्चा खोल दिया है। तेज प्रताप उन्हें जयचंद बुलाते हैं। बिहार अधिकार यात्रा में तेजस्वी की सीट पर बैठ फोटो जारी करने पर रोहिणी आचार्या ने सवाल खड़ा कर दिया। उसके बाद रोहिणी के साथ कुछ ऐसा हुा कि उन्होंने एक के बाद एक कई भावुक पोस्ट किए। उनके पोस्ट पर तेज प्रताप यादव ने कहा कि उनका अपमान करने वालों पर सुदर्शन चक्र चलेगा।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।