marriage not fixed suhagrat wedding night with whom what Rohini Acharya said in favour of Tejaswi शादी की बाते नहीं, सुहागरात किसके साथ; भाई तेजस्वी के पक्ष में रोहिणी आचार्या यह क्या बोल गईं, Bihar Hindi News - Hindustan
More

शादी की बाते नहीं, सुहागरात किसके साथ; भाई तेजस्वी के पक्ष में रोहिणी आचार्या यह क्या बोल गईं

भाई तेजस्वी को बिहार का सीएम बनाए जाने के सवाल पर रोहिणी आचार्या ने शादी और सुहागरात का राग छेड़ दिया। उन्होंने सीएम नीतीश और पीएम मोदी पर भी हमला किया।

Sat, 30 Aug 2025 01:44 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
शादी की बाते नहीं, सुहागरात किसके साथ; भाई तेजस्वी के पक्ष में रोहिणी आचार्या यह क्या बोल गईं

राष्ट्रीय जनता दल(आरजेडी) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्या ने अपने भाई तेजस्वी यादव के पक्ष में एक ऐसा बयान दिया है जो मीडिया में सनसनी बनी हुई है। भाई तेजस्वी को बिहार का सीएम बनाए जाने के सवाल पर उन्होंने शादी और सुहागरात का राग छेड़ दिया। रोहिणी आचार्या के बयान को बीजेपी और जेडीयू ने लपक लिया है। प्रियंका गांधी के बाद वोटर अधिकार यात्रा में शामिल होने पहुंची रोहिणी ने पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम नीतीश कुमार पर जोरदार प्रहार किया। 2024 में उन्होंने राजद के टिकट पर सारण से लोकसभा का चुनाव लड़ा था। लालू ने ताकत झोंक दी पर बीजेपी के राजीव प्रताप रूडी ने उन्हें परास्त कर दिया।

रोहिणी आचार्या ने नीतीश कुमार पर तेजस्वी यादव की घोषित योजनाओं का कॉपी पेस्ट करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि एनडीए को इस बार जनता जवाब देगी। इन लोगों ने सुई की फैक्ट्री भी नहीं लगाई। पीएम मोदी जी हर बार बोलकर जाते हैं पर कुछ नहीं करते। इस बार बीजेपी का सफाया होने जा रहा है। हमारे भाई तेजस्वी ने रोजगार और महिलाओं के लिए योजनाओं की शुरुआत की। चुनाव आने पर ये लोग उन्हीं स्कीम की कॉपी कर रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LIVE: राहुल-तेजस्वी की यात्रा में पहुंचे अखिलेश, रोहिणी भी जीप पर सवार

रोहिणी आचार्या से जब पूछा गया कि राहुल गांधी तेजस्वी यादव को बिहार का सीएम कैंडिडेट घोषित क्यों नहीं कर रहे हैं। इस पर रोहिणी ने अजीबोगरीब जवाब दिया। मीडिया कर्मी पर बिफरते हुए उन्होंने कहा कि अभी क्या चल रहा है, अभी वोटर के अधिकार की लड़ाई चल रही है। अभी शादी की बात ही नहीं है और सुहागरात किसके साथ मनाया जाएगा वह चल रहा है क्या? हद है भाई, अभी जो ज्यादा जरूरी है वह काम न होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राहुल, तेजस्वी पर मुजफ्फरपुर कोर्ट में मुकदमा, मोदी की मां को गाली मामला

रोहिणी आचार्या के इस बयान को बीजेपी और जदयू ने लपक लिया है। बीजेपी प्रवक्ता प्रभाकर मिश्रा ने का है कि किसकी शादी और कैसी सुहागरात। महागठबंधन तो बिन दूल्हे की बारात है। दूल्हा बनने की होड़ मची है। लालू प्रसाद की पुत्री रोहिणी आचार्या का बदहवाशी में दिया गया यह बयान बेतुका है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राहुल-तेजस्वी के स्वागत में बने मंच से मोदी को मां की गाली दी गई, वीडियो वायरल

उधर जदयू प्रवक्ता अभिषेक झा ने कहा है कि लालू प्रसाद का परिवार तनाव में है। 2020 में महागठबंधन में तेजस्वी यादव को चेहरा मान लिया गया। लेकिन इस बार सबलोग कन्नी काट रहे हैं। इसका फ्रस्ट्रेशन निकल रहा है। रोहिणी के शब्द आपत्तिजनक हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बीजेपी को प्रशांत किशोर समर्थन, बोले- कांग्रेस माफी मांगे, मोदी सिर्फ नेता नहीं
ये भी पढ़ें:पीएम मोदी को गाली देने वाला रिजवी है ओवैसी का फैन? NRC पर कर चुका है आंदोलन
ये भी पढ़ें:मोदी को गाली: कांग्रेस दफ्तर पर भाजपा का हल्ला बोल, मारपीट और तोड़फोड़ का आरोप
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।